About me

News Box Bharat
Welcome to News Box Bharat, your one-stop destination for comprehensive news coverage and insightful analysis. With a commitment to delivering reliable information and promoting responsible journalism, we strive to keep you informed about the latest happenings from across the nation and the world. In this rapidly evolving era, staying updated and making sense of the news is crucial, and we are here to simplify the process for you.

Recent Posts

+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Monday, September 28, 2026
CricketJHARKHAND NEWSLatest Hindi News

रांची में 9 अक्टूबर को T20 का रोमांच ! भारत-वेस्टइंडीज मैच को लेकर प्रशासन अलर्ट

भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच से पहले रांची के JSCA स्टेडियम में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर प्रशासन की बैठक
भारत-वेस्टइंडीज T20 से पहले रांची में सुरक्षा प्लान तैयार, ट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन पर खास फोकस
Share the post

रांची। अंतरराष्ट्रीय जेएससीए स्टेडियम, धुर्वा में 9 अक्टूबर 2026 को भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच को लेकर रांची जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मैच के सफल और व्यवस्थित आयोजन को लेकर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में जिला समाहरणालय के कार्यालय सभागार में महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में मैच के दौरान संभावित भारी भीड़ को देखते हुए विधि-व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने और संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बिना टिकट दर्शकों को स्टेडियम के आसपास नहीं जुटने देने के निर्देश

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि मैच के दिन स्टेडियम परिसर और उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखा जाए। खास तौर पर दोपहर 3 बजे से दर्शकों की एंट्री शुरू होने से पहले बिना टिकट वाले लोगों को स्टेडियम के आसपास जमा नहीं होने दिया जाए, ताकि भीड़ और अव्यवस्था की स्थिति पैदा न हो। दर्शकों को निर्धारित गेट से ही प्रवेश दिया जाएगा। प्रशासन ने क्रिकेट प्रेमियों से अपील की है कि वे समय से पहले स्टेडियम पहुंचकर निर्धारित गेट पर कतार में लगें। इससे प्रवेश के दौरान भीड़ और असुविधा से बचा जा सकेगा।

प्रतिबंधित सामान स्टेडियम में ले जाने पर रोक

प्रशासन ने दर्शकों से अपील की है कि वे स्टेडियम में किसी भी तरह की प्रतिबंधित वस्तु लेकर न पहुंचें। सुरक्षा जांच के दौरान सहयोग करने और निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की गई है।

ट्रैफिक और पार्किंग पर भी विशेष फोकस

मैच के दौरान रांची में बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमियों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए यातायात व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रशासन ने शहरवासियों और मैच देखने आने वाले लोगों से निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही इस्तेमाल करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को देने को कहा गया है।

बैठक में ये अधिकारी और JSCA पदाधिकारी रहे मौजूद

बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) धनंजय, सदर एसडीओ कुमार रजत, सिटी एसपी पारस राणा, ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह, ट्रेनी आईएएस अधिकारी आस्था शरण मौजूद रहीं। इसके अलावा JSCA अध्यक्ष अजयनाथ शाहदेव, उपाध्यक्ष संजय पाण्डेय और सचिव सौरभ तिवारी समेत अन्य अधिकारी एवं पदाधिकारी उपस्थित थे। जिला प्रशासन का कहना है कि सभी विभागों के बीच समन्वय के साथ तैयारियां पूरी की जा रही हैं, ताकि भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित माहौल में संपन्न हो सके।

Leave a Response