
रांची। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) ने रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में होने वाले भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे T20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के टिकटों की कीमतों की घोषणा कर दी है। यह मुकाबला 9 अक्टूबर 2026 को खेला जाएगा। JSCA की ओर से जारी प्रेस रिलीज में टिकटों की अलग-अलग श्रेणियों और उनकी कीमतों की जानकारी दी गई है।
अलग-अलग श्रेणियों के टिकटों की कीमत
- Wing A Lower Tier: ₹3,000
- Wing A Upper Tier: ₹2,000
- Wing B Lower Tier: ₹3,500
- Wing B Upper Tier: ₹2,500
- Wing C Lower Tier: ₹3,000
- Wing C Upper Tier: ₹2,000
- Wing D Lower Tier: ₹3,000
- Wing D Spice Box: ₹2,500
- East & West Hill: ₹1,600
- Amitabh Choudhary Pavilion – Premium Terrace: ₹4,500
- President’s Enclosure (Hospitality): ₹18,000
- Hospitality Box: ₹9,000
- Corporate Box: ₹8,000
- Corporate Lounge: ₹15,000
- M.S. Dhoni Pavilion – Luxury Parlour (Hospitality): ₹10,000
- Donors’ Enclosure: ₹4,000
ऑनलाइन टिकट बिक्री की जानकारी बाद में
JSCA ने बताया है कि आम दर्शकों के लिए टिकटों की बिक्री और ऑनलाइन टिकट बिक्री से जुड़ी विस्तृत जानकारी अलग से जल्द जारी की जाएगी। यानी टिकट बुकिंग की तारीख और ऑनलाइन बिक्री का तरीका बाद में स्पष्ट किया जाएगा। ₹1,600 से शुरू होकर ₹18,000 तक टिकटों की कीमत अलग-अलग स्टैंड और सुविधाओं के आधार पर तय की गई है। मैच को लेकर रांची के क्रिकेट प्रेमियों में खास उत्साह देखने को मिल सकता है।





