About me

News Box Bharat
Welcome to News Box Bharat, your one-stop destination for comprehensive news coverage and insightful analysis. With a commitment to delivering reliable information and promoting responsible journalism, we strive to keep you informed about the latest happenings from across the nation and the world. In this rapidly evolving era, staying updated and making sense of the news is crucial, and we are here to simplify the process for you.

Recent Posts

+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Thursday, September 3, 2026
JHARKHAND NEWS

रांची में SSP की अध्यक्षता में ‘टाइगर मोबाइल’ की समीक्षा बैठक, सघन गश्ती और QR कोड पेट्रोलिंग पर जोर

रांची के नवीन पुलिस केंद्र स्थित यु.सी.झा हॉल में 'टाइगर मोबाइल' कर्मियों और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP)
रांची पुलिस केंद्र में SSP महोदय की अध्यक्षता में 'टाइगर मोबाइल' बल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
Share the post

रांची। राजधानी में अपराध नियंत्रण और आम जनता की सुरक्षा को मजबूत करने के मकसद से 3 सितंबर को वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP), रांची की अध्यक्षता में ‘टाइगर मोबाइल’ के पदाधिकारियों एवं कर्मियों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। नवीन पुलिस केंद्र स्थित यु.सी.झा हॉल में हुई इस बैठक में जिला में कार्यरत टाइगर मोबाइल की कार्यप्रणाली और गश्ती व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने पर गहन चर्चा हुई। बैठक में सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी, ट्रैफिक एसपी, कोतवाली एएसपी, सभी डीएसपी, थाना प्रभारी और टाइगर मोबाइल में प्रतिनियुक्त जवान व अधिकारी मौजूद रहे। SSP रांची ने अपराध की रोकथाम और गश्ती व्यवस्था को सख्त बनाने के लिए छह प्रमुख बिंदु तय करते हुए कई कड़े दिशा-निर्देश जारी किए। एसएसपी रांची ने स्पष्ट किया कि आमजन की सुरक्षा और अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी जवान पूरी सतर्कता और सक्रियता के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करें।

बैठक में दिए गए मुख्य दिशा-निर्देश:

  • सघन एवं नियमित गश्ती: टाइगर मोबाइल के जवान अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों में स्थित बैंक, एटीएम, आभूषण दुकानों, स्कूल-कॉलेज और अन्य संवेदनशील प्रतिष्ठानों के आसपास नियमित रूप से सघन गश्ती करेंगे।
  • अपराधियों का सत्यापन व आसूचना संकलन: आर्म्स एक्ट, चोरी, एनडीपीएस (NDPS), अवैध शराब, चेन व मोबाइल स्नैचिंग तथा ड्रग पेडलिंग जैसे अपराधों में शामिल पूर्व अपराधियों एवं संदिग्धों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। इसके साथ ही इनपर नकेल कसने के लिए गुप्त सूचना जुटाई जाएगी।
  • QR Code आधारित पेट्रोलिंग लागू: सभी थाना क्षेत्रों के महत्वपूर्ण और संवेदनशील स्थलों पर लगाए गए QR Code को स्कैन कर जवानों को अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी, जिससे पारदर्शी पेट्रोलिंग सुनिश्चित हो सके।
  • हथियारों की फायरिंग प्रैक्टिस: टाइगर मोबाइल के सभी जवानों एवं अधिकारियों को छोटे हथियारों की तत्काल फायरिंग प्रैक्टिस कराने का निर्देश दिया गया है।
  • 3 साल से कार्यरत कर्मियों का होगा तबादला: कार्यप्रणाली में नवीनता और प्रभावशीलता बनाए रखने के लिए टाइगर मोबाइल में लगातार 3 वर्ष या उससे अधिक समय से तैनात कर्मियों का स्थानांतरण कर नए जवानों को प्रतिनियुक्त किया जाएगा।
  • थाना प्रभारियों द्वारा सख्त पर्यवेक्षण: सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने क्षेत्र में टाइगर मोबाइल के कार्यों, ड्यूटी टाइमिंग और क्षेत्र विभाजन का नियमित पर्यवेक्षण (Supervision) करें।

Leave a Response