About me

News Box Bharat
Welcome to News Box Bharat, your one-stop destination for comprehensive news coverage and insightful analysis. With a commitment to delivering reliable information and promoting responsible journalism, we strive to keep you informed about the latest happenings from across the nation and the world. In this rapidly evolving era, staying updated and making sense of the news is crucial, and we are here to simplify the process for you.

Recent Posts

+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Thursday, September 3, 2026
JHARKHAND NEWS

कृष्ण जन्माष्टमी पर रांची में ट्रैफिक व्यवस्था बदलेगी, कई मार्गों पर वाहनों की एंट्री बंद

रांची शहर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव 2026 के अवसर पर लागू किए गए नए यातायात रूट डायवर्जन और नो-एंट्री का नक्शा/विवरण।
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव 2026 को लेकर रांची की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है।
Share the post

रांची: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव-2026 के मद्देनजर रांची शहर में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। 4 सितंबर को झांकी और 5 सितंबर को भजन संध्या-सह-दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर शहर के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों के प्रवेश और परिचालन पर रोक रहेगी।

यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए रत्न पीपीटो, उर्दू लाइब्रेरी, काली मंदिर चौक, सर्जना चौक, सदर अस्पताल गेट, मिशन चौक, प्लाजा चौक, सेंटेविटा अस्पताल कटिंग और फिरायालाल चौक समेत कई इलाकों में रूट व्यवस्था लागू की गई है।

भारी मालवाहक वाहनों पर रोक:
4 और 5 सितंबर को सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक भारी मालवाहक वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि, निर्धारित समय के अनुसार भारी वाहन रिंग रोड से होकर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे। नो-एंट्री का समय पूर्ववत रहेगा।

इन मार्गों पर छोटे-बड़े मालवाहक वाहन, ऑटो, टोटो और सवारी वाहनों का परिचालन भी प्रतिबंधित रहेगा:

  • फिरायालाल चौक से सुजाता चौक
  • प्लाजा चौक से फिरायालाल चौक
  • जेल चौक से फिरायालाल चौक
  • मिशन चौक से सर्जना चौक
  • रत्न पीपीटो से फिरायालाल चौक की ओर
  • करबला चौक से काली मंदिर/उर्दू हाउस की ओर आने वाले मार्ग पर 4 और 5 सितंबर को दोपहर 3 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

प्रशासन ने कहा है कि जरूरत के अनुसार शहर के अन्य मार्गों पर भी वाहनों को डायवर्ट या स्टॉप किया जा सकता है। वहीं, रांची के लोगों से अपील की गई है कि कार्यक्रम के दौरान विशेष परिस्थिति में ही चारपहिया वाहनों का इस्तेमाल करें, ताकि शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

Leave a Response