मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से रेलवे डीआरएम की मुलाकात, मुरी और पिस्का रेलवे स्टेशन के उद्घाटन का दिया निमंत्रण

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से बुधवार को झारखंड मंत्रालय में दक्षिण पूर्व रेलवे, रांची मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) के.एन. सिंह ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान डीआरएम ने मुख्यमंत्री को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित मुरी और पिस्का रेलवे स्टेशन के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए औपचारिक आमंत्रण पत्र सौंपा।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत दोनों स्टेशनों का आधुनिक सुविधाओं के साथ पुनर्विकास किया गया है। उद्घाटन समारोह 17 जुलाई 2026 को आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री के शामिल होने की संभावना है।
मुलाकात के दौरान रेलवे और राज्य सरकार से जुड़े विभिन्न विकासात्मक विषयों पर भी संक्षिप्त चर्चा हुई। रेलवे की ओर से कहा गया कि स्टेशन पुनर्विकास का उद्देश्य यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और रेलवे स्टेशनों को आधुनिक स्वरूप देना है।
मुरी और पिस्का रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के बाद यात्रियों को बेहतर यात्री सुविधाएं, आधुनिक प्रतीक्षालय, स्वच्छ परिसर, बेहतर प्रकाश व्यवस्था और अन्य आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
🟨 ये भी पढ़ें





