About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Wednesday, October 14, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
JHARKHAND NEWS

रांची नगर निगम चुनाव: स्क्रूटनी के बाद मेयर पद के सभी 19 उम्मीदवार योग्य

Share the post

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। रांची नगर निगम के मेयर पद के लिए मतदान 23 फरवरी को कराया जाएगा। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब स्क्रूटनी (जांच) की प्रक्रिया भी संपन्न हो चुकी है। जांच के बाद मेयर पद के लिए नामांकन दाखिल करने वाले सभी 19 अभ्यर्थियों को योग्य पाया गया है। इस बार मेयर पद के लिए कुल 19 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिससे मुकाबला काफी दिलचस्प होने की संभावना है। विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक पृष्ठभूमि से आने वाले प्रत्याशी शहर के विकास, मूलभूत सुविधाओं और नगर व्यवस्था को लेकर अपने-अपने मुद्दों के साथ जनता के बीच पहुंच रहे हैं। अब नाम वापसी 6 फरवरी की प्रक्रिया के बाद अंतिम उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी। इसके बाद सभी प्रत्याशी चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंकेंगे। 23 फरवरी को होने वाले मतदान के बाद 27 फरवरी को मतगणना के जरिए रांची नगर निगम को नया मेयर मिलेगा।

मेयर पद के लिए योग्य पाए गए अभ्यर्थियों के नाम इस प्रकार हैं

  1. रमा खलखो
  2. सुनील फकीरा कच्छप
  3. देवी दयाल मुण्डा
  4. कथरीना तिर्की
  5. सोनू खलखो
  6. राजेन्द्र मुण्डा
  7. सुजाता कच्छप
  8. विनोद कुमार बड़ाईक
  9. संजय कुमार टोप्पो
  10. प्रवीण कच्छप
  11. सुमन कांत तिग्गा
  12. अजीत लकड़ा
  13. किरण कुमारी
  14. सुरेंद्र लिंडा
  15. रौशनी खलखो
  16. रामशरण तिर्की
  17. सुजीत कुमार कुजूर
  18. सुजीत बिजय आनंद कुजूर
  19. बीरू तिर्की

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियंत्रण कक्ष का गठन

नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आयोग कार्यालय में नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) का गठन किया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग के नियंत्रण कक्ष हेतु दूरभाष संख्या- 8987791131 एवं 8987791132 आवंटित की गई है। नियंत्रण कक्ष निर्वाचन अवधि के दौरान सक्रिय रहेगा और प्राप्त शिकायतों/सूचनाओं पर यथाशीघ्र आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Response