About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Tuesday, October 13, 2026
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
Latest Hindi News

सुरों के बादशाह राठौड़ आते ही रांची में बढ़ी धड़कनें—फैंस में जबरदस्त उत्साह

Share the post

रांची। झारखंड विधानसभा के रजत जयंती समारोह में… आज शाम सुरों का एक सुनहरा अध्याय लिखा जाएगा।
मुंबई से रांची पहुंचे—बॉलीवुड के मशहूर गायक रूप कुमार राठौड़… जिनकी आवाज से हिंदुस्तान का हर दिल धड़कता है। एयरपोर्ट पर विधानसभा के अधिकारियों ने बुके देकर उनका और उनकी पत्नी सुनाैली राठौड़ का स्वागत किया… और माहौल संगीत की खुशबू से भर गया। आज की शाम… राठौड़ अपनी मधुर आवाज़ से रांची को मंत्रमुग्ध करने वाले हैं। वही आवाज़… जिसने हमें दिया— “संदेशे आते हैं…” “हमें तड़पाते हैं…” बरसाती की रातों मे… और “तुझमें रब दिखता है…” जैसे सदाबहार नगमे। दर्शकों में उत्साह है… इंतज़ार है… और रांची की हवा में बस एक ही सुर गूंज रहा है— राठौड़ की आवाज़… और एक यादगार शाम।

हास्य कलाकार रवींद्र लोगों को गुदगुदाएंगे

झारखंड विधानसभा की 25वीं वर्षगांठ शनिवार को मनाई जाएगी। इस अवसर पर विधानसभा परिसर में भव्य समारोह का आयोजन पूर्वाह्न 11 बजे से होगा। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, स्पीकर रबीन्द्र नाथ महतो, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी सहित तमाम मंत्रियों और विधायकों की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में शहीद पुलिस कर्मियों और सैनिकों की पत्नी या अन्य आश्रितों तथा सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करनेवाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। शाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। प्रसिद्ध गायक रूप कुमार राठौर अपनी प्रस्तुति देंगे। हास्य कवि डा. दिनेश बावरा तथा हास्य कलाकार रवींद्र जानी भी उपस्थित लोगों को गुदगुदाएंगे। इस समारोह में राज्य के पदक विजेता खिलाड़ियों, पूर्व विधानसभा अध्यक्षों और पूर्व विधायकों को भी समारोह में विशेष सम्मान दिया जाएगा। साथ ही उत्कृष्ट विधायक के रूप में राज सिन्हा तथा विधानसभा के छह उत्कृष्ट कर्मियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Response