+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, November 27, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Latest Hindi News

ब्रेकिंग : दीपावली-छठ से पहले झारखंड सरकार के कर्मचारियों को 16 अक्टूबर से मिलेगा वेतन

Share the post

सरकार ने अक्टूबर महीने का वेतन कर्मचारियों को 16 अक्टूबर से देने का निर्णय किया है।

रांची। झारखंड सरकार ने दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। सरकार ने अक्टूबर महीने का वेतन कर्मचारियों को 16 अक्टूबर से देने का निर्णय किया है। यह जानकारी झारखंड सरकार के वित्त विभाग द्वारा जारी एक पत्र के माध्यम से दी गई है। इसके अनुसार, यह व्यवस्था राज्य सरकार, राज्यपाल सचिवालय, झारखंड उच्च न्यायालय और विधानसभा सचिवालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए लागू होगी। इस संबंध में, सरकार की सचिव ज्योति कुमारी झा ने राज्य के सभी कोषागारों को पत्र जारी करके निर्देश दिए हैं कि त्योहारों को देखते हुए 16 अक्टूबर से ही अक्टूबर माह का वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

Leave a Response