

DHONI: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी का 7 जुलाई को जन्मदिन था। धौनी ने अपना बर्थडे केक जेएससीए स्टेडियम में काटा था। आज झारखंड राज्य क्रिकेट संघ ने धोनी के जन्मदिन पर जश्न मनाया। MSD लिखा केक खाकर सभी ने इंन्जॉय कियाष इस कार्यक्रम के बाद झारखंड के क्रिकेटरों के साथ एक फोटो सत्र आयोजित किया गया, जहां उन्हें प्रतिष्ठित क्रिकेटर के साथ बातचीत करने और यादें संजोने का मौका मिला। इस अवसर पर जेएससीए अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, उपाध्यक्ष संजय सहाय, सचिव सौरभ तिवारी, संयुक्त सचिव शाहबाज नदीम और कोषाध्यक्ष अमिताव घोष सहित JSCA के पदाधिकारी मौजूद थे। पूर्व भारतीय क्रिकेटर आरपी सिंह भी इस खास अवसर का जश्न मनाने में शामिल हुए। यह कार्यक्रम खिलाड़ियों के लिए धौनी के साथ जुड़ने और उनके अनुभवों से सीखने का एक शानदार अवसर था।
add a comment