+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, November 27, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Latest Hindi News

बारिश रेड अलर्ट (30 जून): गुमला | खूंटी | सिमडेगा व पश्चिम सिंहभूम

Share the post

ऑरेंज अलर्ट (30 जून): पलामू, लातेहार, लोहरदगा, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, रांची, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम। (भारी बारिश की संभावना)।

Rain-Red-Alert-(30-June) : दक्षिण-पश्चिम मानसून ने 29 जून तक पूरे देश को कवर कर लिया है। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम बंगाल व बांग्लादेश के तटीय क्षेत्र में बने निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से रविवार को झारखंड के दक्षिणी-पूर्वी भाग सहित कई इलाकों में भारी बारिश हुई। रांची मौसम केंद्र के अनुसार, पिछले 24 घंटों में पूरे राज्य में मानसून की सक्रियता के चलते हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि कुछ स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी वर्षा हुई। सबसे अधिक 306.8 मिमी बारिश पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा में हुई। अन्य प्रमुख वर्षा हजारीबाग (298 मिमी), घाटशिला (298 मिमी), पोटका (96 मिमी), जमशेदपुर (69.3 मिमी), तेनुघाट (44.8 मिमी), चाईबासा (42.8 मिमी), बोकारो (42.8 मिमी)। राज्य का अधिकतम तापमान 33.5°C गोड्डा में और न्यूनतम तापमान 20.4°C लातेहार में दर्ज किया गया।

चेतावनी जारी

  • रेड अलर्ट (30 जून): गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम। (भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना)
  • ऑरेंज अलर्ट (30 जून): पलामू, लातेहार, लोहरदगा, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, रांची, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम। (भारी बारिश की संभावना)
  • यलो अलर्ट (30 जून): गढ़वा, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो। (मध्यम या तेज बारिश की संभावना)
  • कोई अलर्ट नहीं (30 जून): धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, साहिबगंज।

आगामी दिवसों के लिए चेतावनी

  • 01 जुलाई: ऑरेंज अलर्ट – पलामू, लातेहार, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, रांची (भारी से अत्यधिक भारी बारिश)। यलो अलर्ट – गढ़वा, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद। अन्य जिलों के लिए कोई अलर्ट नहीं।
  • 02 जुलाई से 04 जुलाई: यलो अलर्ट – गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, रांची, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा।
  • 29 जून से 04 जुलाई: पूरे राज्य के लगभग सभी जिलों में यलो अलर्ट (गरज के साथ मध्यम से भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना)।

मासिक वर्षा का विश्लेषण (1 जून – 29 जून 2025)

सामान्य से कम वर्षा वाले जिले: देवघर, गोड्डा।

राज्य में अब तक 327.5 मिमी वर्षा हुई, जो सामान्य (181.4 मिमी) से 81% अधिक है।

सामान्य से बहुत अधिक वर्षा वाले जिले: पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, खूंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो।

सामान्य से अधिक वर्षा वाले जिले: हजारीबाग, धनबाद, जामताड़ा, दुमका।

Leave a Response