+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, November 27, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Latest Hindi News

Maiya Samman : अप्रैल की ₹2500 सम्मान राशि पहुंची रांची की 3.4 लाख महिलाओं के खाते में

Share the post

R anchi Dc मंजूनाथ भजंत्री ने इस योजना को राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा कि इससे न केवल महिलाओं को आर्थिक स्वावलंबन मिल रहा है, बल्कि वे समाज में गरिमा के साथ अपनी भूमिका भी निभा पा रही हैं।

Mukhy Mantri Maiya Samman Yojana : मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले की लाभार्थी महिलाओं को अप्रैल माह की ₹2,500 की सम्मान राशि उनके बैंक खातों में जमा कर दी गई है। रांची जिला प्रशासन के अनुसार, प्रथम चरण में कुल 3,40,063 महिलाओं के खातों में ₹85.01 करोड़ की राशि आधार-सत्यापित भुगतान के माध्यम से ट्रांसफर की गई। इस योजना का मुख्य लक्ष्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें गरिमापूर्ण जीवन प्रदान करना है। लाभ ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाओं को प्रदान किए जा रहे हैं।

प्रखंडवार वितरण

अप्रैल की राशि निम्नलिखित प्रखंडों की लाभार्थियों को दी गई:

  • अनगड़ा (14,022), बेड़ो (16,874), बुंडू (7,385), बुढ़मू (14,812)
  • चान्हो (16,525), ईटकी (8,554), कांके (28,432), खलारी (7,631)
  • लापुंग (8,770), मांडर (19,941), नगड़ी (15,140), नामकुम (14,436)
  • ओरमांझी (16,560), राहे (8,154), रातू (15,002), सिल्ली (17,745)
  • सोनाहातू (11,236), तमाड़ (15,387)

शहरी क्षेत्रों में लाभ

शहरी क्षेत्रों में भी बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं:

  • अरगोड़ा (13,575), बड़गाईं (10,030), हेहल (16,376), सदर (25,634)
  • कांके (997), नगड़ी (6,689), नामकुम (7,086), बुंडू नगर पंचायत (3,070)

आधार लिंकिंग की अपील

रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने स्पष्ट किया कि जिन स्वीकृत लाभार्थियों ने अभी तक अपने बैंक खाते का आधार से सीडिंग (लिंकिंग) नहीं कराया है, उन्हें यह तुरंत पूरा करने की आवश्यकता है। बिना आधार सत्यापन के भुगतान संभव नहीं है।

शेष लाभार्थियों के लिए कार्यवाही

जिला प्रशासन ने बताया कि शेष योग्य लाभार्थियों को राशि दिलाने हेतु भौतिक सत्यापन तेजी से चल रहा है। जिनका सत्यापन बाकी है, वे अपनी नजदीकी आंगनबाड़ी सेविका से संपर्क कर सत्यापन प्रपत्र प्राप्त कर सकती हैं।

Leave a Response