+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, November 27, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
EducationLatest Hindi News

JAC 12th Arts Result 2025: स्टेट टॉपर बना राजमहल का छात्र देव तिवारी

Share the post

12वीं की परीक्षाओं में लगातार छात्राओं का प्रदर्शन प्रभावशाली रहा है। इस बार भी परीक्षा परिणामों में लड़कियों की सफलता दर अधिक रही।

JAC : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 12वीं कक्षा (इंटरमीडिएट) आर्ट्स संकाय का वार्षिक परीक्षा परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया। इस वर्ष का रिजल्ट उत्कृष्ट रहा, जिसमें कुल 95.62% छात्र सफल हुए हैं। परिणाम JAC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। झारखंड इंटरमीडिएट आर्ट्स परीक्षा में इस वर्ष का राज्य टॉपर राजमहल से बना है। देव तिवारी, जो प्लस टू जेके उच्च विद्यालय, राजमहल का छात्र है, ने 500 में से 481 अंक हासिल कर पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। देव की इस अद्भुत सफलता पर संथालपरगना क्षेत्र गौरवान्वित हुआ है। झारखंड बोर्ड की 12वीं की परीक्षाओं में लगातार छात्राओं का प्रदर्शन प्रभावशाली रहा है। इस बार भी परीक्षा परिणामों में लड़कियों की सफलता दर अधिक रही।

प्रमुख तथ्य:

  1. छात्राओं ने बाजी मारी: छात्राओं ने फिर से छात्रों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है।
  2. पंजीकरण एवं उपस्थिति: कुल 2,28,959 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें से 2,27,222 ने परीक्षा दी।
  3. सफल विद्यार्थी: परीक्षा में शामिल छात्रों में से 2,17,273 सफल घोषित हुए।

रिजल्ट ब्रेकअप इस प्रकार है –

  • फर्स्ट डिवीजन: 1,07,867
  • सेकंड डिवीजन: 1,04,314
  • थर्ड डिवीजन: 5,091
  • पास (अन्य): 01

टॉप फाइव में लड़कियों का दबदबा

देव तिवारी – प्लस टू जेके हाई स्कूल, राजमहल – 481 अंक

प्रेरणा कुमारी – आर एन प्लस टू हाई स्कूल, पदमा – 470 अंक

सूरज कुमार दास – प्लस टू जेके हाई स्कूल, राजमहल – 466 अंक

कुमारी रितंभरा – अपग्रेडेड प्लस टू हाई स्कूल, कुम्हारलालो – 466 अंक

श्रेया आनंद – आर एन प्लस टू हाई स्कूल, पदमा – 464 अंक

अनन्या पाल – उर्सलाइन स्कूल, रांची – 463 अंक

    Leave a Response