+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, November 27, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Sport

सीएए सुपर डिवीजन फुटबॉल लीग : एजी झारखंड हारा | स्पोर्टिंग यूनियन जीता

Share the post

Football : छोटानागपुर एथेलेटिक्स एसोसिएशन (सीएए) की ओर से आयोजित सुपर डिवीजन फुटबॉल लीग में बड़ा उलटफेर हुआ। मजबूत टीम माने जाने वाली एजी झारखंड की टीम को हार झेलना पड़ा। संत जॉन्स स्कूल में खेले गए बेहद रोमांचक मुकाबले में स्पोर्टिंग यूनियन ने एजी को 2-1 से पराजित कर पूरे अंक हासिल किए। स्पोर्टिंग यूनियन की ओर से दोनों गोल पेनल्टी में कासिद ने 18वें व 68वें मिनट में किया। एजी की ओर से नयन बारला ने 41वें मिनट में गोल दागा। इससे पहले खेले गए मैच में सनराइज एफसी दलादिली ने अमर भारती को 2-0 से हराया। सोनू व नीतेश ने गोल मारा। वहीं, खेलगांव होटवार में खेले गए पहले मुकाबले में झारखंड स्टेट स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएसपीएस) ने कड़े संघर्ष के बाद बिरसा क्लब कोकर को 1-0 से पराजित किया। 18वें मिनट में बाबूशोल हंसदक ने गोल किया। दूसरे मैच में आदर्श क्लब ने लिटिल स्टार हुलहुंडू को 1-0 से हराया। 19वें मिनट में चंदन ने गोल दागा।

Leave a Response