About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, November 13, 2026
Latest Hindi News

पर्यावरण को बचाना एक बड़ी चुनौती, प्लास्टिक का उपयोग जानलेवा हो रहा: मंत्री बादल पत्रलेख

Share the post

विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रोजेक्ट भवन में सेमिनार का आयोजन

रांची। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रोजेक्ट भवन में आयोजित सेमिनार में कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि आज पूरे विश्व में स्वस्थ पर्यावरण को बचाने की बड़ी चुनौती है। प्लास्टिक पॉल्यूशन के थीम पर आज पूरे विश्व में पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। पर्यावरण को बचाने की जिम्मेदारी सिर्फ सरकार की नहीं है बल्कि झारखंड के 3 करोड़ 40 लाख लोगों की है। प्लास्टिक से जीव जंतु की जानें जा रही है। हर जगह डेवलपमेंट के नाम पर पेड़ की कटाई हो रही है। लोग स्वास्थ्य सांसे नहीं ले पा रहे। जब पेड़ काटेंगे तो आपलोगों की जिंदगी भी कट जाएगी। अगर कहीं डेवलपमेंट के नाम पर पेड़ को काटा जा रहा है तो उससे पहले प्लान बनाकर पहले दूसरे जगह पेड़ लगाने की जरूरत है। प्लास्टिक का उपयोग नहीं के बराबर करनी चाहिए। आज सब संकल्प लें की हर लोग एक एक पेड़ जरूर लगाएंगे। ताकि आने वाले पीढ़ी खुले वातावरण में जी सके। मिशन लाइफ के तहत वन विभाग झारखंड व उनकी टीम ने 40 हज़ार इवेंट को सफलतापूर्वक किया जो की एक सराहनीय काम है।

झारखंड में मिशन लाइफ सफल

केंद सरकार के मिशन लाइफ में झारखंड में बहुत अच्छा कार्य कर है। शहर से लेकर गांव तक जन जागरण अभियान चलाया जा रहा। जिसमें नागरिक संगठनों, शैक्षणिक संस्थान, उद्योगों, मीडिया, महिलाओं और युवा समूहों और आम नागरिकों द्वारा व्यापक समर्थन मिला।

इन्हें सम्मानित किया गया

बर्गद बाबा के नाम से मशहूर हजारीबाग के मनोज कुमार, गीतों से गांव व जंगल में घूम घूमकर लोगों को प्रेरित करने वाले हजारीबाग के सुरेंद्र प्रसाद, वृक्ष रक्षक हजारीबाग के महादेव महतो, बोकारो के जगदीश महतो, जामताड़ा के मनोहर राम, गोड्डा के सुमन कुमार गुप्ता, साहेबगंज के flesitis हांसदा, हजारीबाग के राम प्रकाश, कोडरमा के इंद्रजीत हांसदा आदि को सम्मानित किया गया।

Leave a Response