+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, November 27, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Latest Hindi NewsNews

एयर शो : आज व कल आर्मी ग्राउंड के आस-पास के क्षेत्र में सभी प्रकार की मांस-मछली की दुकानों पर प्रतिबंध

Share the post

रांची। रांची के नामकुम थाना अंतर्गत आर्मी ग्राउंड के आसपास के क्षेत्र में सभी प्रकार की मांस-मछली की दुकानों पर आज व कल प्रतिबंध रहेगा। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची की ओर से बीएनएसएस की धारा-163 के अंतर्गत नामकुम थाना अंतर्गत आर्मी ग्राउंड के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा जारी की गयी है। जो दिनांक 18.04.2025 के प्रातः 6ः00 बजे से दिनांक 20.04.2025 के रात्रि 11ः00 बजे तक के लिए लागू रहेगा। दिनांक 19 व 20 अप्रैल 2025 को सुबह 9ः30 बजे से 10ः45 बजे तक नामकुम थानान्तर्गत आर्मी ग्राउण्ड में भारतीय वायु सेना (INDIAN AIR FORCE) के एयर शो (AIR SHOW) का आयोजन किया गया है, जिसमें सूर्य किरण एयरोबेटिक टीम द्वारा हवाई करतब दिखाये जायेंगे। शो के दौरान मांस-मछली की दुकानों के रहने से पक्षियों के जमावड़े के कारण दुर्घटना की आशंका को देखते हुए सुरक्षा के दृष्टिकोण से आर्मी ग्राउण्ड की 200 मीटर परिधि में मांस-मछली की दुकानों को प्रतिबंधित किया गया है, ताकि पक्षियों का जमावड़ा न हो और किसी प्रकार की दुर्घटना न हो।

Leave a Response