+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, November 27, 2026
BusinessLatest Hindi NewsNews

लीजिये महंगाई का एक और झटका : घरेलू गैस सिलिंडर 50 रूपए महंगा हो गया

Share the post

बाजार में कोहराम

रांची. आम आदमी को महंगाई का तगड़ा झटका लगा है। मोदी सरकार ने एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि की है। घरेलू गैस सिलिंडर 50 रूपए महंगा हो गया। यह वृद्धि उज्जवला गैस सिलेंडर पर भी लागू होगी। रांची में घरेलू गैस सिलिंडर 14.2Kg 860.50 रूपए में मिलते थे, अब 50 रूपए बढ़ जाने से 910.50 रूपए में मिलेंगे. सरकार की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, मंगलवार 8 अप्रैल 2025 से गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की वृद्धि की जा रही है। यह वृद्धि उज्ज्वला योजना और नॉन उज्ज्वला योजना यानी सभी उपभोक्ताओं पर लागू होगी। अब नई कीमतों के अनुसार उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर के लिए 50 रुपये अधिक चुकाने होंगे। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं को 50 रुपये अधिक चुकाने होंगे। हालांकि केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया कि यह फैसला स्थायी नहीं है। बल्कि इसकी समीक्षा हर 2 से 3 हफ्ते में की जाएगी।

पेट्रोल–डीजल पर बढ़ाई गई एक्साइज ड्यूटी

केंद्र सरकार ने पेट्रोल–डीजल पर दो रुपये एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने का फैसला किया है। हालांकि इसका कोई असर आम ग्राहकों की जेब पर नहीं दिखाई देगा। भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की तरफ से जानकारी दी गई है कि पेट्रोल–डीजल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने का फैसले से आम लोगों पर कोई असर नहीं बढ़ेगा।

Leave a Response