+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, November 28, 2026
Latest Hindi NewsNews

जमशेदपुर में रामनवमी जुलूस के दौरान झंडा हाईटेंशन तार के संपर्क में आया | 5 लोग घायल

Share the post

 रांची। जमशेदपुर के छोटा गोविंदपुर मे रामनवमी झंडा विसर्जन जुलुस के दौरान झंडा के हाई टेंशन तार से सटने से पांच व्यक्ति घायल हो गए हैं। इसमें एक बुरी तरह से घायल हुआ है। परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटा गोविंदपुर के समता नगर में रामनवमी झंडा अखाड़ा जुलूस के दौरान झंडा का ऊपरी हिस्सा 11 हजार वोल्ट के तार के सम्पर्क में आ गया। तार से सटते ही जोरदार आवाज हुई। मौके पर मौजूद पुलिस गस्ती की टीम पहुंची और तत्काल घायलों को अस्पताल भेजा गया। जहां फिलहाल सभी घायलों का इलाज चल रहा है। घायलों में विजय कुमार दे, विजय कुमार, शमी कुमार प्रसाद, संजय कुमार सिंह और प्रदीप वर्मा शामिल है। पांच घायलों में से एक की स्थिति गंभीर थी, जिसे टाटा मुख्य अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बाकी अन्य चार घायलों का इलाज टाटा मोटर्स अस्पताल में चल रहा है।

Leave a Response