About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Sunday, November 15, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Latest Hindi NewsNews

आयुष्मान योजना घोटाला : ED ने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के पीए ओमप्रकाश के आवास पर रेड मारी

Share the post

रांची। आयुष्मान योजना घोटाले में ईडी ने शुक्रवार को झारखंड के कई जगह पर छापेमारी की है। इसमें पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के ओमप्रकाश सिंह उर्फ गुड्डू के जमशेदपुर के मान्गो स्थित आवास पर दबिश डाली है। हालांकि ओमप्रकाश घर पर नहीं है। ईडी ओमप्रकाश के परिवार से पूछताछ कर रहे हैं। रांची के अलावा कई अन्य शहरों में ईडी की रेड जारी है। रांची में बरियातू इलाके में 3 से ज्यादा स्थानों पर रेड चल रही है। लालपुर और पीपी कंपाउंड में भी रेड चल रही है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार आयुष्मान घोटाले से जुड़े मामले में ईडी की ओर से यह कार्रवाई की जा रही है। जिनके यहां छापेमारी चल रही हैं, उनमें अधिकांश वे लोग हैं जो मेडिकल प्रोफेशन से जुड़े हुए है। आयुष्मान भारत योजना घोटाले से जुड़े मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी झारखंड में बड़ी कार्रवाई कर रही है। ईडी की टीम एदलहातू, बरियातू, लालपुर, पीपी कंपाउंड, चिरौंदी, अशोक नगर में छापेमारी छापेमारी कर रही है। 4 राज्यों के 21 जगहों पर छापेमारी की सूचना है। ये कार्रवाई आयुष्मान भारत योजना घोटाले में की गयी है। रांची के बरयातू थाना क्षेत्र स्थित अरविंद मार्ग के रश्मि एनक्लेव और रामेश्वरम लेन के श्यामा एनक्लेव में थर्ड फ्लोर पर रहने वाले सुजीत यादव के ठिकानों पर यह रेड पड़ा है। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं।

Leave a Response