+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Thursday, November 26, 2026
CrimeLatest Hindi NewsNews

गैंगस्टर अमन साहू का एनकाउंटर

Share the post

रांची. झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू मारा गया है. पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ अमन मारा गया. मुठभेड़ उस वक्त हुई जब अमन साव को रायपुर जेल से लाया जा रहा था. जानकारी के मुताबिक, अमन साहू को झारखंड एटीएस छत्तीसगढ़ के रायपुर से वापस लेकर लौट रही थी. इसी क्रम में पलामू के चैनपुर और रामगढ़ थाना के बीच अन्धारी ढोढा में अमन साव के गिरोह ने पुलिस वाहन पर बम से हमला कर दिया. इस दौरान अमन साहू जवान का राइफल छीनकर भाग रहा था, जिसके बाद पुलिस ने उसका पीछा किया. इस दौरान पुलिस पर अमन साव ने फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की. पुलिस के जवाबी कार्रवाई में अमन साहू को गोली लगी और उसकी मौत हो गई है. फायरिंग में एक जवान के पैर में भी गोली लगी है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पलामू पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और पूरे मामले की छानबीन कर रहे हैं.

Leave a Response