About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Tuesday, October 13, 2026
Latest Hindi NewsNews

रजा यूनिटी फाउंडेशन का झारखंड में विस्तार ! रांची जिला अध्यक्ष बनाए गए नवाब

Share the post

रांची. रजा यूनिटी फाउंडेशन जामपारा बारेजपारा अंबिकापुर छत्तीसगढ़ द्वारा झारखंड में संगठन का विस्तार किया है. केंद्रीय अध्यक्ष शादाब आलम रिज़वी के निर्देश पर झारखंड में विस्तार करते हुए शहजाद अली शेख के द्वारा रांची से नबाव चिश्ती को उनके सामाजिक कार्यों एवं ईमानदारी को देखते हुए झारखंड में रजा यूनिटी फाउंडेशन रांची जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। बता दें कि झारखंड में जिला पलामू अंतर्गत फाउंडेशन कार्य कर रहा है. रजा यूनिटी फाउंडेशन रांची जिला के अध्यक्ष बनने पर नवाब ने रजा यूनिटी फाउंडेशन के केंद्रीय अध्यक्ष शादाब आलम रिज़वी का शुक्रिया अदा करते हुए बताया कि रजा यूनिटी फाउंडेशन के बताए हुए जिम्मेदारी से कार्य करते रहेंगे. अध्यक्ष बनाए जाने पर नवाब चिश्ती को जावेद, नसीम, मो रब्बानी, हसनैन, इरशाद, अफ़ज़ल, प्रिंस, इम्तियाज, इमरान, एहसान ने बधाई दी.

फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य

1. शिक्षा सशक्तिकरण पर काम करना. 2. पीड़ित महिलाओं को इंसाफ दिलाने में मदद करना. 3. युवा सशक्तिकरण जो अपने संवैधानिक अधिकार को प्राप्त कर दूसरे की भलाई के लिए कार्य किया जा सके इसके अलावा
कम्युनिटी डेवलपमेंट, कानूनी बचाव, स्वास्थ, आपदा में बचाव राहत कार्य के लिए संगठन कार्य कर रही हैं.

Leave a Response