+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, November 27, 2026
CrimeLatest Hindi NewsNews

रांची में माहौल खराब करने की असामाजिक तत्वों ने की कोशिश

Share the post

रांची. रांची के पंडरा थानाक्षेत्र अंतर्गत बाजार बस्ती में शांति व्यवस्था को भंग करने की साजिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया है. कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा एक मंदिर के सामने किसी पशु का खून फैलाकर माहौल को खराब करने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस की सजगता की वजह से असामाजिक तत्व अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाए. असामाजिक तत्वों ने जानवर का खून मंदिर के पास फैलाकर माहौल को खराब करने की कोशिश की. मंदिर के पास लोगों की भीड़ जुट गई थी. जानकारी मिलते ही रांची पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाल लिया. इससे पहले ही कोई अफवाह उड़ाई जाए, पुलिस ने जमीन से खून को पानी से साफ करवा दिया. अब मामला पूरी तरह से शांत है.

Leave a Response