About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Tuesday, November 17, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Latest Hindi NewsNews

गणतंत्र दिवस : मोरहाबादी मैदान में राज्यपाल संतोष गंगवार व दुमका में सीएम हेमंत सोरेन फहराएंगे तिरंगा

Share the post

News Box Bharat की ओर से आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

रांची। 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल संतोष गंगवार राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में तिरंगा झंडा फहराएंगे। वहीं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य की उपराजधानी दुमका के पुलिस लाइन मैदान में झंडोत्तलन करेंगे। रांची में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार आज रात से ही मोरहाबादी मैदान दूधिया रौशनी से सराबोर है। रांची में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान निकाले जाने वाली आकर्षक झांकियों के निर्माण का काम पूरा हो गया है। इस बार अलग अलग विभागों की झांकियों को अलग अलग थीम पर बनाया गया है। गृह-कार्य एवम आपदा विभाग की झांकी में जहां उग्रवाद मुक्त और नशा मुक्त झारखंड को प्रदर्शित किया गया है, झारखंड पुलिस द्वारा अफीम की खेती को नष्ट करने का दृश्य दिखाया गया है। वहीं, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की झांकी स्वर्गीय रतन टाटा को श्रद्धांजलि देते हुए बिल्कुल वैसा ही बनाया गया है जैसा दिल्ली के कर्तव्य पथ पर झारखंड की झांकी होगी। रांची के मोरहाबादी मैदान में आईपीआरडी की झांकी को स्वर्णिम झारखंड के रूप में दिखाया गया है, जिसमें रतन टाटा और धरती आबा की प्रतिमा के साथ साथ उद्योग धंधों को दिखाया गया है। परिवहन विभाग की ओर से झांकी में सड़क सुरक्षा का संदेश देती हुई झांकी होगी, जिसमें ट्रैफिक नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटना कम होने को दिखाया जाएगा।

‘मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ आकर्षण के केंद्र में होगी

हेमंत सरकार की बेहद लोकप्रिय और फ्लैगशिप ‘मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ से आर्थिक रूप से सशक्त होती आधी आबादी को केंद्र में रखकर तैयार की जा रही महिला एवं बाल विकास विभाग की झांकी बेहद खास होगी। इसमें योजना से लाभान्वित होती महिलाएं और उनकी खुशहाली को प्रदर्शित किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जो झांकी तैयार की गई है उसमें अबुआ स्वास्थ्य योजना। स्वास्थ्य झारखंड के साथ-साथ रांची के भव्य सदर अस्पताल की झलक भी लोग देख सकेंगे। गणतंत्र दिवस परेड के बाद मोरहाबादी मैदान में प्रदर्शन के लिए वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा तैयार कराई जा रही झांकी में जैव विविधता की झलक होगी। इसके अलावा खादी ग्रामोद्योग, ग्रामीण विकास विभाग, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की झांकी भी बेहद खास होगी।

Leave a Response