About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Thursday, October 29, 2026
News

एचईसी के अधिकारियों-कर्मचारियों ने राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड संदेश भेजकर 16 माह का वेतन देने की मांग की

3000 परिवारों के सामने आर्थिक व मानसिक रूप से गंभीर समस्याए उत्तप्न हो गई

Share the post

रांची। एचईसी लिमिटेड के अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड संदेश भेजा गया। पोस्टकार्ड के माध्यम से 16 माह से लंबित वेतन भुगतान करने की गुहार लगाई गई hai। साथ ही कंपनी के भविष्य पर यथाशीघ्र और यथोचित निर्णय लेनें का आग्रह किया गया। का मार्मिक गुहार लगाया गया है। एचईसी भारत सरकार का उपक्रम है, लेकिन पिछले 2 सालो से कंपनी के भविष्य पर यथोचित निर्णय ना ले पाने के कारण यहां कार्यरत प्रत्यक्ष रूप से 3000 परिवारों के सामने आर्थिक एवं मानसिक रूप से गंभीर समस्याए उत्तप्न हो गई है। पिछले 6 महीनों से विभिन्न तरीक़े से शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते हुए अधिकारी एवं कर्मचारीगण 16 माह से बकाये वेतन के कारण होने वाली दैनिक समस्याओं से केंद्र सरकार, भारी उद्योग मंत्रालय को अनेकों पत्राचार के माध्यम से दिल्ली जाकर अपनी समस्याओं से रूबरू करवाया। लेकिन भारी उद्योग मंत्रालय एवं केंद्र सरकार कार्यरत 3000 परिवारों के साथ बेहद ही संवेदनहीन रवैये के कारण सबकी ज़िंदगियों को ख़तरे में धकेल दिया हैं। केंद्र सरकार को जागृत करने हेतु इसी क्रम में समस्त कर्मचारियों द्वारा मार्मिक पोस्टकार्ड संदेश भेजा गया। यह पोस्टकार्ड संदेश हर हफ़्ते राष्ट्रपति और माननीय प्रधानमंत्री को कर्मचारियों द्वारा प्रेषित किया जाएगा। साथ ही साथ अधिकारीगण विरोध स्वरूप काला बिल्ला लगाकर अपने-अपने कार्यस्थलों पर उपस्थिति दर्ज करवा रहे।

Leave a Response