About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, November 14, 2026
international sports news | international sports latest news | international sports latest hindi news | international sports news box bharat
Sport

महिला हॉकी इंडिया लीग : कप्तान सलीमा टेटे | शैनन | एंगलबर्ट व सोनम के गोल से सूरमा की बड़ी जीत

Share the post

रांची। महिला हॉकी इंडिया लीग (HIL 2025) के दूसरे दिन सूरमा हॉकी क्लब की टीम ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए 3 अंक हासिल किए। रांची मोरहाबादी के मारंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सूरमा की टीम ने कप्तान व झारखंड की बेटी सलीमा टेटे, शैनन, एंगलबर्ट व सोनम के गोल के मदद से बंगाल टाइगर्स को 4-1 से धो डाला। सूरमा की टीम ने शुरू से ही अटैकिंग खेल खेलकर दर्शकों का दिल जीत लिया। वहीं, अपने घर में खेल रही सूरमा की कप्तान सलीमा टेटे ने गजब का प्रदर्शन कर दर्शकों को खुश कर दिया। सूरमा की ओर से पहला गोल 38वें मिनट में ओलिविया शैननने दागा। दूसरा गोल 42वें मिनट में चार्लोट एंगलबर्ट, 44वें मिनट में कैप्टन सलीमा टेटे और सोनम ने 47वें मिनट में गोलकर टीम को बड़ी जीत दिला दी। बंगाल की ओर से एक मात्र गोल सातवें मिनट में हन्ना कॉटर ने किया।

https://drive.google.com/drive/u/2/folders/13EbBciQ2y09hz2IJmBKvv_1WaUBmwCJ_

Leave a Response