+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Sunday, September 14, 2025
Weather Updates

आसमान पर छाए बादल | ठंड से मिली है राहत

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post

रांची। सुबह से आसमान पर बादल छाए हुए हैं। बादल होने के कारण अभी थोड़ी ठंड में राहत मिली हुई है। सुबह 9 बजे तक धूप नहीं निकला है। यानी मौसम के मिजाज में बदलाव है। सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे के साथ दिन की शुरुआत हुई। आगामी दो से तीन दिनों में तापमान में और गिरने की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है। मौसम केंद्र रांची के अनुसार पिछले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहा है। अगले 24 घंटे में राज्य में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। उसके बाद अगले तीन दिनों तक पारा 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा। पिछले 24 घंटे में रांची का न्यूनतम तापमान 9.6 व कांके का 7.4 डिग्री रहा।

कल से मौसम का मिजाज फिर हदलेगा

14 जनवरी को राज्य में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे के कोहरे या धुंध बनने के बाद आसमान साफ हो जाएगा। 15 से 18 जनवरी तक सुबह में कोहरे बनने के बाद आसमान में आंशिक बादल बनने की संभावना मौसम केंद्र ने व्यक्त की है। इस दौरान रांची और आसपास का तापमान 12 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना व्यक्त की गई है। इससे पहले रविवार के दिन कई इलाकों में कोहरे की स्थिति देखी गई। राज्य का सबसे कम यानी न्यूनतम तापमान पश्चिमी सिंहभूम के जगरनाथपुर में 7.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान पलामू के डालटनगंज में 28.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

Leave a Response