About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Sunday, November 15, 2026
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
Latest Hindi NewsNews

चंद्र माैली सिंह ने Principal Accountant General झारखंड का पदभार ग्रहण किया

Share the post

रांची। 1994 बैच के भारतीय लेखापरीक्षा एवं लेखा सेवा के अधिकारी (Indian Audit and Accounts Service) चंद्र माैली सिंह ने प्रधान महालेखाकार (Principal Accountant General) झारखंड, रांची के रूप में 3 जनवरी 2025 को पदभार ग्रहण किया। उन्होंने राज कुमार अग्रवाल, प्रधान महालेखाकार का स्थान लिया। जिन्हें पूर्व में मध्य रेलवे, हाजीपुर बिहार में महानिदेशक लेखापरीक्षा के रूप में स्थानान्तरित किया गया है। रांची से पूर्व चंद्र माैली सिंह प्रधान महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी) आंध्र प्रदेश, विजयवाड़ा के रूप में जुलाई 2022 से तैनात थे। पूर्व में इन्होंने नागपुर, पटना, राजकोट, नई दिल्ली, रांची आदि कार्यालयों में विभिन्न पदों (सहायक महालेखाकार, उप महालेखाकार, प्रधान महालेखाकार) पर अपना योगदान दिया है। इसके अलावा डेनमार्क, न्यूयार्क, केन्या, इथियोपिया, यमन, जुबा व सिंगापुर में संयुक्त राष्ट्र लेखापरीक्षा/दूतावास लेखापरीक्षा आदि का हिस्सा रहे। सुडान में भी इन्होंने 1 वर्ष तक अपनी सेवा दी।

 

Leave a Response