रांची। भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान व झारखंड की बेटी सलीमा टेटे को अर्जुन अवार्ड से नवाजा जाएगा। खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 की घोषणा कर दी है। 4 खिलाड़ियों को खेल रत्न और 32 खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्ड देने की घोषणा की गई है। 17 जनवरी को खिलाड़ियों को पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। सलीमा टेटे झारखंड के सिमडेगा जिले की निवासी हैं, उनका पैतृक गांव बड़की छापर है। उनके पिता का नाम सुलक्षण टेटे है, वो भी स्थानीय स्तर पर हॉकी खेलते रहे हैं। सलीमा ने पिता से ही हॉकी की गुर सिखी। काफी संघर्षों के बाद सलीमा ने सिमडेगा से भारतीय हॉकी टीम तक सफर तय किया। उनके इस संघर्ष में उनके परिवार वालों खूब साथ दिया, इसी के बदौलत आज वो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नाम कमा रही हैं। साल 2016 में सलीमा का चयन जूनियर भारतीय हॉकी महिला टीम के लिए हुआ था। इसके बाद सलीमा ने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा। सिमडेगा हॉकी के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने सबसे पहले साल 2010 में सलीमा की प्रतिभा को पहचाना था, जब वो ग्रामीण स्तर पर एक हॉकी टूर्नामेंट में भाग लेने आई थी। सलीमा दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल में अधिकारी के रूप में कार्यरत है।

add a comment
और खबरें पढ़ें
झारखंड फुटबॉल की कमान अब सांसद प्रदीप वर्मा के हाथों में, शबाना रब्बानी बनीं सचिव
रांची। झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन में करीब 23 साल बाद बड़ा बदलाव देखने को मिला है। गिरिडीह में आयोजित एसोसिएशन की...
9 अक्टूबर को JSCA में महामुकाबला, खिलाड़ियों से लेकर दर्शकों तक सुरक्षा का फुलप्रूफ प्लान तैयार
रांची। 9 अक्टूबर 2026 को रांची के जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले...
भारत-वेस्टइंडीज T20 से पहले JSCA से बड़ा सवाल—कहां गईं स्टेडियम की सीटें?
JSCA टिकटिंग में पारदर्शिता की मांग, Complimentary Passes से लेकर Sponsor Quota तक मांगा हिसाब. 9 अक्टूबर के T20 से...
India vs West Indies। गिल का दोहरा शतक। रोहित का शतक। भारत ने 406 रन का रिकॉर्ड चेज किया
गुवाहाटी में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए दूसरे वनडे में रनों की ऐसी बारिश हुई, जिसने कई रिकॉर्ड...
ND vs WI 2nd ODI। मोहम्मद सिराज फिर प्लेइंग XI से बाहर। गूरनूर ब्रार और औकिब नबी को मिला मौका
भारत और वेस्टइंडीज के बीच बुधवार को दूसरे वनडे में टीम इंडिया की प्लेइंग XI में एक बदलाव किया गया।...
Amir Jangoo ने मचाया धमाल। भारत के खिलाफ जड़ा शानदार शतक। वेस्टइंडीज ने बनाया विशाल स्कोर
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे वनडे मुकाबले में कैरेबियाई बल्लेबाज अमीर जांगू ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़...





