About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Tuesday, November 17, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Latest Hindi NewsNews

सीएम हेमंत सोरेन की पहल पर कैमरून में फंसे झारखंड के मजदूर अपने घर पहुंचे

Share the post

रांची। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की पहल पर दक्षिण अफ्रीका के कैमरून में फंसे झारखंड के मजदूर अपने घर वापसी कर गए। झारखंड के विभिन्न जिलों के 47 मजदूरों में रविवार को 11 प्रवासी मजदूर सुरक्षित रांची लौट आए। झारखंड के सभी 47 मजदूरों को बंधक बना लिया गया था, जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए भारत सरकार से मदद मांगी थी। अन्य मजदूर भी 5 से 10 दिनों के अंदर घर लौट आएंगे। सीएम ने मजदूरों को विदेश भेजने का झांसा देने वाले बिचौलियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। घर वापसी होने के कारण सभी मजदूर के चेहरे पर कैमरून से वतन वापसी की खुशी साफ झलक रही थी। कैमरून में फंसे मजदूर की वापसी के बाद संयुक्त श्रम आयुक्त राजेश प्रसाद, सहायक आयुक्त अविनाश कुमार कृष्ण समेत श्रम विभाग के कई अधिकारी उन्हें लेने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे और सुरक्षित घर लौटे मजदूरों का माला पहनाकर स्वागत किया।

इन जिलों के मजदूर लौटे

अफ्रीका के कैमरून से झारखंड लौटे 11 मजदूरों में हजारीबाग के 7, गिरिडीह के 2 और बोकारो के 2 मजदूर शामिल हैं। अफ्रीका के कैमरून में झारखंड के कुल 47 मजदूर फंसे हुए थे, जिन्होंने दिसंबर के पहले सप्ताह में अपना वीडियो जारी कर वतन वापसी की अपील की थी। काम करवाने के बावजूद मजदूरों को पिछले 3 महीने से वेतन नहीं मिल रहा था। श्रम विभाग के संयुक्त आयुक्त राजेश कुमार ने बताया कि फिलहाल 11 मजदूर वापस आ चुके हैं और बाकी मजदूरों की भी सारी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। सीएम के निर्देश के बाद श्रम आयुक्त संजीव कुमार को आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है, ताकि कोई अन्य मजदूर धोखाधड़ी का शिकार न हो।

Leave a Response