About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Tuesday, November 17, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Latest Hindi NewsNewsPolitics

पॉलिटिक्स : कांग्रेस सत्ता के बिना बिन पानी की मछली की तरह छटपटा रही है : रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ

Share the post

नेहरू के समय से लेकर राहुल गांधी तक बाबा साहब का अपमान किया गया

रांची: डॉ भीमराव अंबेडकर को लेकर इन दिनों पूरे देश में सियासत जारी है। पक्ष व विपक्ष खूब भीमराव अंबेडकर के नाम को लेकर राजनीति कर रहे हैं। कांग्रेस द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर बाबा साहब का अपमान किए जाने के लगाए जा रहे आरोप पर भाजपा की ओर से पलटवार किया गया है। रांची के भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ कांग्रेस पर जोरदार हमला करते हुए कई सवाल पूछे। सेठ ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू के समय से लेकर राहुल गांधी तक बाबा साहब का अपमान किया गया है। कांग्रेस पार्टी से बाबा साहब के इस्तीफे से लेकर कई पुरानी बातों का जवाब मांगा है। कांग्रेस के युवराज लोकतंत्र को कलंकित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। कांग्रेस पार्टी से सवालिया लहजे में संजय सेठ ने पूछा कि कांग्रेस पार्टी बताए क्यों कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहब अंबेडकर के द्वारा नेहरू मंत्रिमंडल से इस्तीफे के पत्र को सार्वजनिक नहीं किया। उन्होंने पूछा कि क्यों कांग्रेस पार्टी की सरकारों ने संसद के सेंट्रल हॉल में डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर नहीं लगने दी। क्यों कांग्रेस पार्टी की सरकारों ने केवल गांधी-नेहरू परिवार को भारत रत्न से सम्मानित किया।

कांग्रेस मसल पावर से देश को चलाना चाहती है

सेठ ने कहा कि विगत दिनों संसद सत्र के दौरान संसद भवन के द्वार पर जो दृश्य भारत ही नहीं पूरी दुनिया के लोगों ने देखा वह लोकतंत्र को कलंकित और अपमानित करने वाला था। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र चलता है और आगे बढ़ता है लोकलाज से, लेकिन कांग्रेस ने लोकलाज को ताक पर रख दिया है। अब कांग्रेस मसल पावर से देश को चलाना चाहती है, क्योंकि कांग्रेस पार्टी को देश की जनता लोकतांत्रिक तरीके से पराजित कर चुकी है। कांग्रेस पार्टी संसद में तीसरी बार सत्ता से बाहर हुई है, कांग्रेस सत्ता के बिना बिन पानी की मछली की तरह छटपटा रही है।

Leave a Response