+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Tuesday, September 16, 2025
Weather Updates

ठंड से मिली थोड़ी राहत : कल से बदल सकता है मौसम का मिजाज | कांके का न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post

रांची। झारखंड में हाड़ कंपाने वाली ठंड से थोड़ी राहत मिली है। आसमान में बादल छाने और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी की वजह से ठंड की तीव्रता कम हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार हिमालय से ठंडी हवाएं कम आ रही है। इसके साथ ही दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के चलते सर्दी से राहत मिली है। झारखंड में कड़ाके की ठंड ने लोगों का जनजीवन बेहद प्रभावित किया है। शाम होते ही लोगों का सड़कों से निकलना कम हो जाता है। इस बीच मौसम विभाग ने ठंड को लेकर बड़ी अपडेट दी है। विभाग की मानें तो गुरुवार को लोगों को ठंड से राहत मिलने की संभावना है। ऐसा इसलिए क्यों कि न्यूनतम तापमान में हल्की से बढ़ोतरी होगी। इस दौरान सुबह में अन्य दिनों की तरह ही कोहरा छाया रहेगा। लेकिन दिन चढ़ते ही मौसम साफ हो जाएगा। रांची जिले के कांके में ठंड से लोगों को राहत मिली है। कांके का न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 19 दिसंबर से अगले 3 दिनों तक न्यूनतम तापमान बढ़ने से ठंड से और राहत मिलेगी। 20 दिसंबर को राज्य के दक्षिण और मध्य भागों में हल्की बारिश की संभावना है। इन क्षेत्रों में पूर्वी पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा व रामगढ़ शामिल है। बारिश के कारण दिन के तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट हो सकती है। 22 दिसंबर से मौसम में फिर बदलाव होने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में रांची का न्यूनतम तापमान 9.02 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Leave a Response