+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, November 27, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Latest Hindi NewsNewsPolitics

देश के पूर्व विदेश मंत्री एस एम कृष्णा का 92 साल की उम्र में निधन

Share the post

रांची। कर्नाटक के पूर्व सीएम व देश के पूर्व विदेश मंत्री एस एम कृष्णा अब हमारे बीच नहीं रहे। 92 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। उनका निधन आज बेंगलुरु  में उनके घर पर हुआ। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 2023 में केंद्र सरकार ने एस एम कृष्णा को पद्म विभूषण से सम्मानित किया था। एसएम कृष्णा किसी समय कर्नाटक में कांग्रेस के बड़े नेता हुआ करते थे और राज्य की राजनीति में उनका काफी प्रभाव भी था। 1999 से 2004  तक वह कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे। बाद में वह मनमोहन सिंह की नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में वह विदेश मंत्री भी रहे। मार्च 2017 में वह कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे। 

1960 में शुरू की थी राजनीतिक पारी

एस एम कृष्णा ने 1960 के आस पास अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की थी। 1962 में उन्होंने मद्दुर विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था और कांग्रेस के उम्मीदवार को हराकर चुनाव जीत लिया था। इसके बाद उन्होंने प्रजा सोशलिस्ट पार्टी जॉइन की थी और 1968 में मंड्या लोकसभा सीट उप चुनाव जीत गए। फिर एस एम कृष्णा कांग्रेस में शामिल हुए और मंड्या लोकसभा सीट से 1971 में फिर से चुनाव जीत गए। 

महाराष्ट्र के राज्यपाल भी एमएम कृष्णा

साल 1985 में एस एम कृष्णा फिर प्रदेश की सियासत में लौटे और विधान सभा चुनाव लड़ा। 1999 से 2004 तक वह प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। दिसंबर 2004 से मार्च 2008 तक वे महाराष्ट्र के राज्यपाल रहे। मनमोहन सिंह सरकार में एस एम कृष्णा विदेश मंत्री के पद पर भी रहे। जनवरी 2023 में एस एम कृष्णा ने ऐलान किया था कि वो अब एक्टिव पॉलिटिक्स में नहीं रहेंगे।

Leave a Response