+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, November 27, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Latest Hindi NewsNews

आज से झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र : 20 नए विधायक पहली बार सदन में नजर आएंगे

Share the post

पहले दिन नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण होगा

रांची। झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र आज से यानी 9 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है। इस बार के विशेष सत्र में सदन के अंदर 20 नए विधायक नजर आएंगे। इनमें पहली बार चुनाव जीतने वाली 5 महिला विधायक भी शामिल रहेंगी। राज्य गठन के बाद पहली बार 12 महिला विधायक चुनाव जीती हैं। 9 दिसंबर से 12 दिसंबर तक विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। पहले दिन (9 दिसंबर 2024) को नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण होगा। झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सह प्रोटेम स्पीकर स्टीफन मरांडी नव निर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे। 5 दिसंबर को मंत्रिमंडल विस्तार के दिन सबसे पहले राज्यपाल संतोष गंगवार में स्टीफन मरांडी को प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ दिलाई थी। पहले दिन शपथ ग्रहण के बाद सभा के कार्यवाही स्थगित हो जाएगी।

10 दिसंबर को विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव

दूसरे दिन यानी 10 दिसंबर को विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। सर्वसम्मति से रवींद्रनाथ महतो को अध्यक्ष चुना जाएगा। रविवार को इंडिया गठबंधन की बैठक में स्पीकर के पद पर रवींद्रनाथ महतो के नाम पर मुहर लग गई। 11 दिसंबर को राज्यपाल के अभिभाषण के बाद हेमंत सरकार सदन में विश्वास मत हासिल करेगी। इसी दिन वित्तीय अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। 12 दिसंबर को प्रथम पाली में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के बाद चर्चा होगी। दूसरी पाली में अनुपूरक बजट पारित कराया जाएगा।

ऐसी रहेगी सदन के अंदर सत्ता पक्ष की ताकत

इस बार सदन के अंदर इंडिया गठबंधन बहुत ही मजबूत स्थिति में रहेगी। झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में झामुमो के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिला है। इंडिया गठबंधन को 56 सीटें मिली हैं। जेएमएम 34, कांग्रेस 16, राजद 4 व माले ने 2 सीट पर कब्जा जमाया था। वहीं, बीजेपी को 21 सीटें मिली। आजसू, जदयू व रामविलास पासवान की पार्टी के एक-एक विधायकों ने भी जीत दर्ज की है।

सत्र को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र को लेकर रांची पुलिस के द्वारा सुरक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विधानसभा सत्र के दौरान 1000 से ज्यादा पुलिसकर्मी सड़क से लेकर विधानसभा तक सुरक्षा में तैनात रहेंगे। पूरे परिसर में 4 लेयर का सुरक्षा चक्र बनाया गया है। एक हजार जवानों के साथ-साथ 15 इंस्पेक्टर और 6 डीएसपी रैंक के पदाधिकारी सुरक्षा की निगरानी करेंगे।

Leave a Response