About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Monday, November 16, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Latest Hindi NewsNews

हेमंत दुबारा : 28 नवंबर को सीएम के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर जिला प्रशासन ने मोरहाबादी मैदान की तैयारियों का जायजा लिया गया

Share the post

रांची। झारखंड में 28 नवंबर 2024 को हेमंत सोरेन सीएम पद की शपथ लेंगे। इसको लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार को उपायुक्त रांची वरुण रंजन ने गोपनीय कार्यालय में मुख्यमंत्री एवं मंत्रिपरिषद के सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों हेतु बैठक आयोजित की। बैठक में जिला प्रशासन के सभी आला अधिकारी बैठक में शामिल रहें। बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा, उप विकास आयुक्त दिनेश कुमार यादव, अनुमंडल पदाधिकारी उत्कर्ष कुमार, अपर समाहर्ता रामनारायण सिंह, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) राजेश्वर नाथ आलोक, जिला नजारत उप समाहर्ता डॉ. सुदेश कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार, जिला जन संपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडेय उपस्थित थे।

शपथ अनुष्ठान कार्यकम को लेकर विस्तृत चर्चा

28 नवंबर को मोरहाबादी मैदान, रांची में झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री एवं मंत्रिपरिषद के सदस्यों के पद शपथ अनुष्ठान कार्यकम आयोजित है। उपरोक्त अवसर पर कार्यक्रम स्थलों पर पूरे झारखंड के दूरदराज क्षेत्रों से काफी भारी संख्या में लोगों के भाग लेने की संभावना है। कार्यक्रम में अतिथिगण/विशिष्ट व्यक्तियों के अलावा वरीय प्रशासनिक पदाधिकारियों के उपस्थित होने की संभावना है। जिसको लेकर उपायुक्त द्वारा समारोह स्थल पर विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु सम्बंधित पदाधिकारियों से विस्तृत चर्चा की गई। जिसको लेकर सभी सम्बंधित अधिकारियों को प्रतिनियुक्त कराने को लेकर सम्बंधित पदाधिकारी को निर्देश दिए गए।

शपथ ग्रहण समारोह को लेकर क्रमवार समीक्षा

उपायुक्त वरुण रंजन द्वारा 28 नवंबर को मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा गया की इस कार्यक्रम में सम्बंधित सभी व्यवस्था तय समय में पूरा करा ले, जिसमें लोगों के आने-जाने के लिए ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था, उनके खान-पान की व्यवस्था, समारोह के दौरान दूसरे राज्यों से आने वालें मेहमान के आवासन की व्यवस्था एवं उनके पारंपरिक तरीके से स्वागत, पार्किंग व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, वीवीआईपी गाड़ियों का मूवमेंट, कार्यक्रम के मिनट टू मिनट, रुटलाइनिंग, कंट्रोल रूम, पेय जल व्यवस्था, मोबाइल टॉयलेट, अग्निश्मन व्यवस्था एवं अन्य सभी आवश्यक व्यवस्था।

Leave a Response