+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Thursday, June 5, 2025
Latest Hindi NewsNews

मीडिया कोषांग का कार्य बेहद महत्पूर्ण : सभी तरह के पेड न्यूज | फेक न्यूज पर निगाह चौकस रखें

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post

रांची। सामान्य प्रेक्षक वेकटेशपथी (IAS), अमिताव बनर्जी (IAS), दिनेशन एच (IAS), शिवगनम (IAS), आर गिरिश द्वारा गुरुवार अंचल कार्यालय (शहर) स्थित मीडिया कोषांग का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि मीडिया कोषांग का कार्य बेहद महत्पूर्ण हैं। सभी चीजों पर सतत् निगरानी बहुत जरुरी है। इस दौरान जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी मीडिया कोषांग रांची, उर्वशी पाण्डेय एवं सम्बंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। सामान्य प्रेक्षक द्वारा मीडिया कोषांग में कार्यरत सोशल मीडिया निगरानी कर्मियों को सोशल मीडिया में पेड न्यूज, फेक न्यूज़ से सम्बंधित बिंदुओं की समीक्षा करते हुए सम्बंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया गया । साथ मीडिया कोषांग की सभी व्यवस्था को देखते हुए संतोष व्यक्त किया गया।

फेक खबरों की पहचान कर कार्रवाई करने के निर्देश

सामान्य प्रेक्षक द्वारा कहा गया कि पेड न्यूज के अलावा विभिन्न फेक न्यूज़ यथा ई वी एम, बूथ मैनेजमेंट, पानी, बिजली, शौचालय, रैंप मतदाता सूची, विधि व्यवस्था, इलेक्शन प्लान आदि से संबंधित फेक खबरों की पहचान करना तथा आवश्यक कार्रवाई करते हुए सत्यापन कर खंडन भी उसी साइट सहित सभी मीडिया में करना है। इसकी जानकारी देते हुए त्वरित संज्ञान में लाने का निर्देश दिया।

Leave a Response