+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, November 28, 2026
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
Latest Hindi NewsNewsPolitics

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 : हिमंता बिस्वा सरमा से मिले चिराग पासवान | चुनाव को लेकर चर्चा किए

Share the post

रांची। आज हरियाणा के नवनियुक्त मुख्यमंत्री नायाब सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए चंडीगढ़ जाने के क्रम में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सांसद व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा से मिले। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई। साथ ही चिराग पासवान ने झारखंड के सह प्रभारी सरमा से झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा किए। बता दें कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) भी झारखंड में चुनाव लड़ेगी। अब यह देखना होगा की बीजेपी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को कितना सीट झारखंड में देगी। झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर धीरे-धीरे सियासी हलचल और बढ़ती जा रही है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) भी राज्य में विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर दिलचस्पी दिखा चुकी है। कुछ दिनों पहले रांची में पार्टी प्रमुख चिराग पासवान ने झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर अपना रुख साफ किया था। हालांकि अभी ये स्पष्ट नहीं है कि पार्टी गठबंधन में चुनाव लड़ेगी या फिर अकेले ही मैदान में उतरेगी। रांची में मीडिया से बातचीत में झारखंड विधानसभा चुनाव में चुनाव लड़ने को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा था कि हमारी राज्य इकाई इस विषय पर चर्चा कर रही है। हम तमाम तरीके के विकल्प लेकर आगे बढ़ने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा था कि जहां एक तरफ गठबंधन के तहत चुनाव लड़ने की सोच है तो वहीं अकेले चुनाव लड़ने पर भी पार्टी विचार कर रही है। झारखंड में लोक जनशक्ति पार्टी का एक मज़बूत जनाधार रहा है, मेरा जब जन्म हुआ था तब बिहार-झारखंड एक ही राज्य थे तो यह मेरी जन्मभूमि भी और मेरे पिता की कर्मभूमि भी रही है। पार्टी यहां चुनाव लड़ेगी, यह फैसला किया गया है। अब गठबंधन के तहत चुनाव लड़ेंगे या अकेले इस पर चर्चा जारी है और बताया जाएगा।

Leave a Response