About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, November 13, 2026
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
Latest Hindi NewsNewsPolitics

आज हरियाणा विधानसभा का चुनाव : सभी 90 सीटों पर मतदान होगी | नतीजे जम्मू-कश्मीर व हरियाण के 8 अक्टूबर को आएंगे

Share the post

रांची। 5 अक्हटूबर 2024 को हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग होनी है। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी लगातार तीसरी बार राज्य की सत्ता हासिल करने की कोशिश कर रही। जबकि कांग्रेस एक दशक के बाद सरकार में वापसी की उम्मीद कर रही है। आम आदमी पार्टी एक बार फिर से अपनी किस्मत आजमाने के लिएतैयार है। हरियाणा विधानसभा चुनाव में कुल 1031 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 101 महिलाएं हैं। चुनाव में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडा, कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व अंतरराष्ट्रीय पहलवान विनेश फोगाट और JJP के दुष्यंत चौटाला की किस्मत का फैसला भी होना है। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। नतीजे 8 अक्टूबर को आएंगे। हरियाणा चुनाव के लिए BJP ने 90 में से 89 सीटों पर कैंडिडेट खड़े किए हैं। कांग्रेस ने भी 89 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। CPM एक सीट पर चुनाव लड़ रही है. JJP-आजाद समाज पार्टी गठबंधन 78 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. इनमें से JJP ने 66 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि 12 सीटें ASP को दी गई हैं। ILND 51 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि उसने अपनी सहयोगी BSP को 35 सीटें दी हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी ने 88 सीटों चुनाव लड़ रही है।

2 करोड़ से ज्यादा मतदाता डालेंगे वोट

हरियाणा के 20,354,350 मतदाता इन उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। इनमें 10,775,957 पुरुष मतदाता और 9,577,926 महिला मतदाता हैं, अन्य मतदाताओं की संख्या 467 है। वोटिंग के लिए प्रदेश में 20,632 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इसके लिए पोलिंग टीमें EVM और वीवीपैट मशीनें लेकर बूथों तक पहुंच गई हैं। मतदान के दौरान इसकी फोटो खींचने और वीडियो रिकॉर्डिंग की मनाही होगी। वोटिंग के दौरान वोटर अपने साथ मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे।

Leave a Response