About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 30, 2026
Oplus_262144
EducationLatest Hindi NewsNews

JSSC-CGL एग्जाम गड़बड़ी मामला : आयोग को अभ्यार्थियों व कोचिंग संस्थानों ने अबतक सबूत नहीं दिए

Share the post

7 अक्टूबर को सबूतों के साथ पेश होने को कहा गया है

रांची. 21-22 सितंबर 2024 को आयोजित JSSC-CGL एग्जाम के बाद उठे विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. अभ्यार्थियों व कुछ कुछ शिक्षण संस्थाओं ने एग्जाम पर पेपर लीक व गड़बड़ी का आरोप लगाया था. इसको लेकर झारखंड कर्मचारी आयोग के पास सीडी व पेन ड्राइव सबूत के लिए प्रस्तुत किया गया था. साथ ही साथ पिछले दिनों आयोग के साथ कुछ छात्रों की बैठक भी हुई थी. इस बैठक में आयोग के सचिव ने साफ शब्दों में छात्रों को कहा था कि एग्जाम में पेपर लीक व गड़बड़ी के आरोप का पुख्ता सबूत पेश करें. अब आयोग ने फिर उन छात्रों व शिक्षण संस्थानों को 5 अक्टूबर को पत्र जारी कर कहा है कि आपके द्वारा पेश किया गया सीडी, पेन ड्राइव व ऑडियो रिकॉर्डिंग उपलब्ध करने को कहा गया था, जो आज तक उपलब्ध नहीं हो पाया है. आप लोगों के द्वारा दो बार सीडी उपलब्ध कराया गया, लेकिन दोनों बार खाली पाया गया. आयोग ने 7 अक्टूबर 2024 को दिन के 3 बजे उपरोक्त समर्पित सबूतों की मूल प्रति, प्रयुक्त मोबाइल/ कैमरा, चित्रों में प्रदर्शित कागज के टुकड़ों तथा समर्पित सबूतों की सत्यता एवं प्रमाणिकता संबंधी शपथ पत्र के साथ उपरोक्त सभी संबंधित को आयोग कार्यालय में उपस्थित होने का अंतिम अवसर दिया जाता है. निर्धारित तिथि एवं समय को उपस्थित नहीं होने पर समिति द्वारा उपलब्ध सबूत के आधार पर निर्णय ले लिया जाएगा.

Leave a Response