+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Sunday, November 29, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Latest Hindi NewsNewsSocial

सबसे बड़ी खबर : कांटाटोली फ्लाईओवर में आज से आप गाड़ियां चला सकेंगे | सीएम हेमंत सोरेन करेंगे उद्घाटन

Share the post

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में राज्य के मुखिया हेमंत सोरेन आज यानी शुक्रवार (4.10.24) को बहुत बड़ी सौगात देंगे। 2.15 किलो मीटर लंबे फ्लाईओवर का उद्घाटन दिन के 11.30 बजे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। इस उद्घाटन के बाद आप इस फ्लाईओवर में सरपट गाड़ियां दौड़ा सकेंगे। यानी इस फ्लाईओवर के उद्घाटन के बाद अब रांची शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या बहुत हद तक कम हो जाएगी। सीएम सिरमटोली चौक के निकट,संत पॉल्स कैथेड्रल मैदान, रांची में योगदा सत्संग आश्रम, बहुबाजार से शांति नगर , कोकर (वाया कांटाटोली चौक) तक फ्लाई ओवर परियोजना का उद्घाटन करेंगे। इस फ्लाईओवर की लंबाई 2240 मीटर और चौड़ाई 16.6 मीटर है।

कई परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास

इसके साथ ही 3264 करोड़ की 31 परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी मुख्यमंत्री के हाथों होगा। शिलान्यास की जाने वाली 27 योजनाओं की कुल लागत राशि 2471.90 करोड़ है। उद्घाटन की जाने वाले 4 योजनाओं के कुल लागत 792.10 करोड़ है। कांटाटोली फ्लाईओवर बिरसा चौक, धुर्वा गोल चक्कर फोरलेन स्मार्ट पथ और कांके चौक, विनोद बिहारी चौक, गोल बिल्डिंग 8 लेन पर धनबाद का भी उद्घाटन होगा। जबकि सिरम टोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर और सहजानंद चौक, कांके रोड फ्लाईओवर का भी शिलान्यास किया जाएगा।

कई बड़ी सड़क परियोजनाओं की भी सौगात

उद्घाटन किए जाने वाले कोंका चौक, विनोद बिहारी चौक, गोल बिल्डिंग 8 लेने पथ की कुल लागत 461.90 करोड़ है। इसके साथ ही अनगड़ा हाहे राहे पथ की चौड़ीकरण और मजबूतीकरण की कुल लागत 57.95 करोड़ है। बिरसा चौक से गोल चक्कर फोरलेन की लागत 47.35 करोड़ है। वहीं, सहजानंद चौक के नजदीक से जज कॉलोनी के नजदीक फोरलेन एलिवेटेड पथ का निर्माण 430.75 करोड़ की लागत से किया जाएगा। जिसका शिलान्यास किया जाएगा।

Leave a Response