+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, November 27, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Latest Hindi NewsNewsSocial

Good News : कांटाटोली फ्लाईओवर अक्टूबर से शुरू होगा | सीएम करेंगे उद्घाटन | सजाने का काम तेज

Share the post

फ्लाइओवर के नीचे आर्टिफिशिएल ग्रास लगाने का काम शुरू

रांची। कांटाटोली फ्लाइओवर का कार्य अब अंतिम चरण पर है। फ्लाइओवर के नीचे आर्टिफिशिएल ग्रास लगाने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। यानी कहा जा सकता है कि अब राजधानी के लोगों को इस रूट पर बहुत जल्द जाम से निजात मिल जाएगी। नगर विकास सचिव सुनील कुमार द्वारा जुडको और काम कर रही एजेंसी को 30 सितंबर तक काम पूरा करने का निर्देश दिया गया है। बीते सोमवार को सचिव ने कांटाटोली फ्लाइओवर का निरीक्षण किया था। इसके बाद से ही जुडको फ्लाइओवर को अंतिम रूप देने में लग गया है। मिली जानकारी के अनुसार अक्टूबर 10 तक कांटाटोली फ्लाइओवर का उद्घाटन करने की तैयारी है। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन इस फ्लाइओवर का उद्घाटन करेंगे। फ्लाइओवर पर यातायात शुरू करने के लिए सभी जरूरी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इससे पहले सितंबर में ही फ्लाइओवर के उदघाटन की तैयारी थी। लेकिन कार्य अधूरा होने के कारण ये नहीं हो सका।

486 प्रीकास्ट सेगमेंटल बाॅक्स चढ़ा दिए गए

फ्लाइओवर के सभी 486 प्रीकास्ट सेगमेंटल बाॅक्स चढ़ा दिए गए हैं। बॉक्स को केबल से बांधते हुए विशेष ग्लू (गोंद) से जोड़ा जा भी चुका है। सेगमेंटल बाॅक्स को सड़क का रूप देने के लिए 50 एमएम बिटुमिन लगाया जा चुका है। बिटुमिन के ऊपर 25 एमएम मास्टिक अस्फाल्ट लेयर चढ़ाने का काम अंतिम चरण में है।

125 बिजली के खंभे लगाए जाएंगे

फ्लाइओवर पर प्रकाश के लिए लगभग 125 बिजली के खंभे लगाए जा रहे हैं। कोकर व शांतिनगर के पास माइनर ब्रिज को चौड़ा करने का काम भी तेजी से किया जा रहा है। फ्लाइओवर के नीचे एलइडी बल्ब लगाने का काम शुरू हो गया है। फ्लाइओवर के नीचे ही डिवाइडर पर घास की पट्टी भी बिछायी जा रही है। बता दें कि फ्लाइओवर पर यातायात शुरू होने के बाद 2 रैंप का निर्माण किया जाएगा। एक रैंप खादगढ़ा बस स्टैंड के प्रवेश द्वार के पास नामकुम व बस स्टैंड की ओर जाने के लिए होगा, वहीं लालपुर की ओर जाने के लिए पेट्रोल पंप के पास एक रैंप बनाया जाएगा।

Leave a Response