+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Wednesday, July 30, 2025
Latest Hindi NewsNews

बारिश के कारण जमशेदपुर में पीएम का रोड शो रद्द | नरेंद्र मोदी ने रांची से वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
Share the post

रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रांची एयरपोर्ट से 6 वंदे भारत ट्रेनों को वर्चुअल हरी झंडी दिखाई। मोदी तय समय पर रांची एयरपोर्ट पहुंच गए। इसके बाद ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। जमशेदपुर में लगातार हो रहे बारिश के कारण पीएम की रोड शो रद्द हो गई है। भाजपा झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपने X अकाउंट पर इसकी जानकारी दी। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से पीएम ने कई कार्यक्रम का शिलन्यास किया। रांची से पीएम ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कहा कि झारखंड के तेज विकास के लिए हम कृतसंकल्प हैं। झारखंड में हिन्‍दुस्‍तान का सबसे समृद्ध राज्‍य बनने की क्षमता है। हमारी सरकार विकसित झारखंड, विकसित भारत के लिए संकल्पित है। आज टाटानगर में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कर गर्व की अनुभूति हो रही है।

Leave a Response