+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Wednesday, July 30, 2025
NewsPolitics

विधानसभा चुनाव की तैयारी : दिल्ली में आज झारखंड कांग्रेस के चुनावी रणनीति पर होगी चर्चा

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post

रांची। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज दिल्ली के पार्टी मुख्यालय में पार्टी महासचिवों, प्रभारियों और प्रदेश अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। सुबह 10.30 बजे से कांग्रेस मुख्यालय में होने वाली इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर और झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी शामिल होंगे। बैठक के दौरान चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा होगी। ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की बैठक के बाद झारखंड विधानसभा चुनाव स्क्रीनिंग कमिटी के अध्यक्ष गिरीश चोडानकर, सदस्य पूनम पासवान और प्रकाश जोशी के साथ झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर की बैठक होगी। झारखंड कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी ने इस बात की जानकारी दी.

Leave a Response