About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, November 14, 2026
international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
SportWorld

Paris Olympic 2024 : विनेश फोगाट ओलिंपिक के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान

Share the post

पदक पक्का : बुधवार को गोल्ड के लिए अमेरिका की साराह से मुकाबला

रांची। Paris Olympic में भारतीय भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने फाइनल में पहुंचकर इतिहास रचा दिया। मंगलवार रात विनेश ने सेमीफाइनल में क्यूबा की युस्नेलिस गुजमैन लोपेज को 5-0 से पटकनी देकर फाइनल में खेलने का स्थान पक्का कर लिया। विनेश फोगाट ओलिंपिक कुश्ती के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। फाइनल में पहुंचने के साथ ही विनेश का गोल्ड या रजत पदक पक्का हो गया है। बुधवार को फाइनल में विनेश का सामना अमेरिका की साराह हिलदेब्रांड्ट से होगा। साराह अभी मौजूदा ओलिंपिक कांस्य पदक विजेता और चार बार की विश्व चैंपियनशिप की पदक विजेता है। विनेश ने इससे पहल, क्वार्टर फाइनल में पूर्व वर्ल्ड चैंपियनशिप की पदक विजेता यूक्रेन की ओसाका लिवाच को 7-5 से शिकस्त दी थी। उन्होंने इससे पहले ओलिंपिक खेलों में बड़ा उलटफेर करते हुए अब तक अपराजेय मौजूदा चैंपियन युई सुसाकी को शिकस्त देने के बाद यूक्रेन की ओक्साना लिवाच को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।

X पर किसने क्या लिखा…

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी : एक ही दिन में दुनिया की तीन धुरंधर पहलवानों को हराने के बाद आज विनेश के साथ-साथ पूरा देश भावुक है। जिन्होंने भी विनेश और उसके साथियों के संघर्ष को झुठलाया, उनकी नीयत और काबिलियत तक पर प्रश्नचिन्ह खड़े किए, उन सभी को जवाब मिल चुका है। आज भारत की बहादुर बेटी के सामने सत्ता का वो पूरा तंत्र धराशाई पड़ा था जिसने उसे खून के आंसू रुलाए थे। चैम्पियंस की यही पहचान है, वो अपना जवाब मैदान से देते हैं। बहुत शुभकामनाएं विनेश। पेरिस में आपकी सफलता की गूंज, दिल्ली तक साफ सुनाई दे रही है।

सपा सांसद अखिलेख यादव : महान खिलाड़ी विनेश फोगाट की जीत सिर्फ़ उनके खेल की जीत नहीं है, एक बहुत बड़ी मानसिक जीत भी है। उनके फ़ाइनल में पहुंचने पर उनको और देश के सच्चे खेल प्रेमियों को हार्दिक बधाई। फ़ाइनल में जीत के लिए अनंत शुभकामनाएं।

बजरंग पूणिया : विनेश ने इतिहास रच दिया है। विनेश महिला कुश्ती में ओलिंपिक के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गई हैं। आज सब भारतीयों की आंखों में आसूं हैं। ये देश की बेटियां हैं, जिन्होंने हमेशा ही देश की शान बढ़ाई है। जिन लोगों ने हमेशा इन बेटियों की राह में कांटे बिछाए हैं, वे कम से कम इन बेटियों से सबक लेंगे और आगे इन बेटियों के राह में कांटे बीजने से बाज आएंगे।

I.N.D.I.A गठबंधन : विनेश फोगाट ने फाइनल में पहुंच कर इतिहास रच दिया है। हम तब भी साथ थे जब आपको सड़कों पर घसीटा गया , हम आज भी साथ हैं, हम कल भी साथ रहेंगे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा : विनेश फोगाट ने इतिहास रचा! 50 किलोग्राम फ्री स्टाईल कुश्ती में भारत की शेरनी ने क्यूबा की पहलवान को सेमी फाइनल में 5-0 से हराकर एक तरफा जीत हासिल की। देश को बेटी को बहुत बहुत बधाई।

Leave a Response