About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Wednesday, October 28, 2026
international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
SportWorld

Paris Olympic Hockey 2024 : सेमीफाइनल में जर्मनी ने भारत को 3-2 से हराया | ब्रॉन्ज के लिए भारत का सामना स्पेन से होगा

Share the post

रांची। Paris Olympic Hockey के सेमीफाइनल में भारत को हार का सामना करना पड़ा। खेले गए बेहद रोमांचक मुकाबले में जर्मनी ने टीम इंडिया को 3-2 से हराकर फाइनल में खेलने का सपना पूरा किया। अब फाइनल में जर्मनी का सामना नीदरलैंड्स से होगा। वहीं, बॉन्ज मेडल के लिए भारत का मुकाबला स्पेन से होगा। दोनों मुकाबला गुरुवार को खेला जाएगा। नीदरलैंड्स ने स्पेन को 4-0 से हराकर फाइनल में खेलने का स्थान पक्का किया। सेमीफाइनल के पहले हाफ में भारत अधिक आक्रामक था, लेकिन जर्मनी ने अंतराल पर 2-1 की बढ़त ले ली। भारतीय टीम ने तीसरे क्वार्टर में बराबरी कर ली, लेकिन जर्मनी ने आखिरी समय में निर्णायक गोल करके आठ बार के ओलिंपिक चैंपियन को पीछे छोड़ दिया।

आखिरी क्वार्टर में भारत का फाइनल खेलने का सपना टूटा

मार्को मिल्टकाऊ ने 54वें मिनट में गोल करके मौजूदा विश्व चैंपियन जर्मनी को नियमित समय के अंतिम क्वार्टर में बढ़त दिलाई। चौथे क्वार्टर की शुरुआत में मैच 2-2 से बराबर था। भारत ने तीसरे क्वार्टर में जर्मनी के खिलाफ 2-2 से बराबरी कर ली थी। पहले हाफ में भारत के दबदबे के बावजूद, मौजूदा विश्व चैंपियन जर्मनी ने 2-1 की बढ़त ले ली थी। हालांकि, सुखजीत सिंह ने 36वें मिनट में हरमनप्रीत सिंह के पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके मैच को बराबरी पर ला दिया। हाफ टाइम में भारतीय पुरुष हॉकी टीम जर्मनी से 1-2 से पीछे थी। हरमनप्रीत सिंह ने सातवें मिनट में पहला गोल करके भारत को पहले क्वार्टर में बढ़त दिलाई, जबकि जर्मनी ने दूसरे क्वार्टर में दो गोल करके वापसी की। गोंजालो पेइलाट ने 18वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर सफल गोल करके वापसी की। इस बीच, क्रिस्टोफर रूहर ने 27वें मिनट में पेनल्टी स्पॉट से गोल किया, जब एक भारतीय डिफेंडर ने जर्मन पेनल्टी कॉर्नर से गोल की ओर जा रहे शॉट को रोक दिया। हालांकि, दूसरे क्वार्टर में सिर्फ तीन मिनट में गोंजालो पेइलाट ने पेनल्टी कॉर्नर से गोल करके स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

Leave a Response