About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Thursday, October 22, 2026
Latest Hindi NewsNews

मंत्री के पीएस संजीव लाल के चेंबर से 2 लाख कैश बरामद

Share the post

रांची। मंत्री आलमगीर आलम के गिरफ्तार पीएस संजीव लाल को ईडी अपने साथ लेकर प्रोजेक्ट भवन पहुंची है। ED संजीव लाल के कमरे व कागजात को खंगाल रही है। मिली जानकारी के अनुसार कैश 2 लाख रूपए बरामद किया गया है। आलमगीर आलम के सरकारी पीएस संजीव लाल को सस्पेंड करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक संजीव लाल को सस्पेंड करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और फाइल कार्मिक विभाग ने बढ़ा दी है। CM चंपई सोरेन की सहमति मिलते ही उन्हें सस्पेंड करने संबंधित लेटर जारी कर दिया जाएगा। बता दे कि संजीव लाल झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। सोमवार को Ed ने संजीव लाल के नौकर जहांगीर आलम के घर से करोड़ों रुपए बरामद किए थे। जहांगीर आलम मूल रूप से चतरा के रहने वाले हैं और रांची के शाहाबाद स्थित एक फ्लैट में किराए पर रह रहे थे। संजीव लाल और जहांगीर आलम को ED ने गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार को दोनों PMLA कोर्ट में पेश किया गया था जहां से दोनों को न्यायिक हिरासतमें जेल भेज दिया गया था। ED की 6 दिनों का रिमांड आज से दोनों का शुरू होगा। अब ED यह जानना चाहेगी की आखिर इतना पैसा आया कहां से और इस पैसा का कनेक्शन किससे किससे है।

सोमवार व मंगलवार को छापा मारा गया था

रांची में सोमवार को परिवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने छह जगहों पर छापा मारा। ईडी को 35.23 करोड़ और ट्रांसफर पोस्टिंग की लिस्ट भी भी मिली। साथ ही संजीवलाल के आवास से गोपनीय दस्तावेज भी मिले थे। ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के पर्सनल सेक्रेटरी संजीव लाल के नौकर जहांगीर, पीएस के करीबी ठेकेदार मुन्ना सिंह, रोड कंस्ट्रक्शन डिपार्टमेंट के इंजीनियर विकास कुमार और कुलदीप मिंज के घर रेड डाली गई थी। पीएस के नौकर के घर से 30 करोड़ व मुन्ना के यहां 3 करोड़ से ज्यादा कैश मिले थे। मंगलवार को भी ED ने कई जगह रेड डाली थी।

Leave a Response