+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Wednesday, July 30, 2025
Latest Hindi NewsNewsPolitics

उलगुलान न्याय महारैली : शिवसेना की महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी रांची पहुंची

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post

रांची। आज यानी रविवार को धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में इंडिया गठबंधन की ओर से उलगुलान न्याय महारैली आयोजित किया गया है। इसको लेकर सभी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। राष्ट्रीय नेताओं का आना शुरू हो गया है। रविवार को सुबह में शिवसेना की महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंची। एयरपोर्ट पर सांसद का स्वागत किया गया। झामुमो की राज्यसभा सांसद महुवा मांझी, रांची जिला अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष फरीद खान सहित कई लोगों ने प्रियंका को फूल का गुलदस्ता देकर स्वागत किया।

सीएम ने किया ट्विट

झारखंड के सीएम चंपई सोरेन ने अपने X अकाउंट पर उललुगान रैली को लेकर पोस्ट किया, जिसमें लिखा… उलगुलान ! बढ़ती महंगाई के खिलाफ, जल-जंगल-जमीन के लुटेरों के खिलाफ, एलक्टोरल बॉन्ड घोटाले के खिलाफ, किसानों पर अन्याय के खिलाफ, विपक्षी सरकारों को कुचलने के खिलाफ, मणिपुर मुद्दे को नकारने के खिलाफ, तानाशाही सरकार के खिलाफ।

ये राष्ट्रीय नेता आएंगे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी, पंजाब के सीएम भगवंत मान, कांग्रेस के राज्यसभा सांसद नासिर, शरद पवार, आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह, महाराष्ट्र की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी, तेजस्वि यादव, सीताराम येचुरी, फारुख अब्दुल्लाह, टीएमसी के डेरेक ओब्रायन सहित कई नेता हुंकार भरेंगे। इसके अलावा झारखंड से इंडिया गठबंधन की ओर से लोकसभा चुनाव लड़ रहे 14 में से 13 उम्मीदवार भी शामिल रहेंगे। क्योंकि एक सीट जमशेदपुर के लिए अभी उम्मीदवार फाइनल नहीं हुआ है। पूरे रांची शहर को पोस्टर व बैनर से पाट दिया गया है। आप जिधर भी जाएंगे तो रास्तों में सिर्फ उलगुलान रैली ही दिखेगा।

जर्मन हैंगर पंडाल, गर्मी से मिलेगी राहत

रैली में लाखों की भीड़ होने का दावा गठबंधन दल के नेताओं ने की है। इसको लेकर तैयारी भी देखने को मिली। प्रभात तारा मैदान का पूरी तरह से नक्शा ही बदल गया है। भव्य जर्मन हैंगर पंडाल बनाया गया। रांची में पड़ रहे भीषण गर्मी को लेकर इस तरह का पंडाल बनाया गया है। ताकि जो रैली में अपने नेताओं का भाषण सुनने आए तो उन्हें पंडाल के अंदर गर्मी का एहसास नहीं हो। पंडाल के अंदर लगभग 40 एलईडी स्क्रीन 8/12 का लगाया गया है। कोलकाता के साउंड सिस्टम से नेता गरजेंगे। जगह-जगह पानी का भी इंतजाम किया गया है। ताकि किसी तरह की कोई परेशानी कार्यकर्ताओं को न हो। तीन भव्य स्टेज बनाया गया है। एक स्टेज में सिर्फ राष्ट्रीय स्तर के नेता रहेंगे। दूसरे स्टेज में मंत्री, सांसद व विधायक। तीसरे स्टेज में इंडिया गठबंधन दल के बड़े-बड़े नेता बैठेंगे।

Leave a Response