About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 30, 2026
international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
CricketSport

IPL 2024 : दिल्ली पर कोलकाता की 106 रनों से बड़ी जीत

Share the post

अपने पहले आईपीएल मैच में रघुवंशी अर्धशतक बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी

रांची। IPL 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने लगातार तीन जीत के साथ सीजन की अच्छी शुरुआत की है। केकेआर ने 16वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 106 रनों के बड़े अंतर से हराया। विशाखापट्टनम के डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार को कोलकाता ने टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 272 रनों का विशाल स्कोर बनाया। टीम ने IPL का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया। यह कोलकाता का इस लीग में सबसे बड़ा स्कोर है। जवाबी पारी में दिल्ली की टीम 17.2 ओवर में 166 रन पर ऑलआउट हो गई। सुनील नरेन ने अपने 501वें गेम में अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ टी-20 स्कोर बनाया

नरेन का खूब चला बल्ला

कोलकाता के स्टार प्लेयर सुनील नरेन ने 39 गेंद पर 7 चौके और 7 छक्के के सहारे 85 रनों की बेहतरीन पारी खेली। वहीं, अंगकृष रघुवंशी ने 27 गेंद पर 54 रन बनाए। आंद्रे रसेल ने 19 बॉल पर 41 रन की पारी खेली। रिंकू सिंह ने 8 गेंद खेलक 26 रन बनाए। दिल्ली के कप्तान कप्तान ऋषभ पंत ने 55 और ट्रिस्टन स्टब्स 54 रन बनाए। बाकि के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके।वरुण वक्रवर्ती और वैभव अरोड़ा ने 3-3 विकेट हासिल किए।

POINTS TABLE

TEAMMWLPTNRR
Kolkata33062.518
Rajasthan33061.249
Chennai32140.976
Lucknow32140.483
Gujrat3214-0.738
Hyedrabad31220.204
Punjab3122-0.337
Banglore4132-0.876
Delhi4132-1.347
Mumbai3030-1.423

Leave a Response