![international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2024/04/12-750x450.webp)
![IPL 2024: Hat-trick defeat of Mumbai Indians](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2024/04/098-1024x683.webp)
राजस्थान ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की
रांची। IPL 2024 के 14वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। वहीं, मुंबई की यह हैट्रिक हुई। 17वें सीजन में टीम को अपने ही होम ग्राउंड पर राजस्थान रॉयल्स ने हरा दिया। राजस्थान की यह सीजन में लगातार तीसरी जीत रही। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाए। ट्रेंट बोल्ट और युजवेंद्र चहल ने 3-3 विकेट लिए। मुंबई से तिलक वर्मा ने 32 और हार्दिक पंड्या ने 34 रन बनाए। इसके जवाब में राजस्थान ने आसानी से 126 रन के टार्गेट को 15.3 ओवर में हासिल कर लिया। टीम की ओर से रियान पराग ने 54 रन बनाकर नाबाद रहे। रियान ने अपनी पारी के दौरान 5 चौके व 3 छक्के लगाए। मुंबई के लिए आकाश मधवाल ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। ट्रेंट बोल्ट को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
IPL 2024 POINTS TABLE
TEAM | M | W | L | PT | NRR |
---|---|---|---|---|---|
Rajasthan | 3 | 3 | 0 | 6 | 1.249 |
Kolkata | 2 | 2 | 0 | 4 | 1.047 |
Chennai | 3 | 2 | 1 | 4 | 0.976 |
Gujrat | 3 | 2 | 1 | 4 | -0.738 |
Hyedrabad | 3 | 1 | 2 | 2 | 0.204 |
Lucknow | 2 | 1 | 1 | 2 | 0.025 |
Delhi | 3 | 1 | 2 | 2 | -0.016 |
Punjab | 3 | 1 | 2 | 2 | -0.337 |
Banglore | 3 | 1 | 2 | 2 | -0.711 |
Mumbai | 3 | 0 | 3 | 0 | -1.423 |