About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 30, 2026
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
Latest Hindi NewsNewsPolitics

जेल का जवाब वोट से देंगे : आप आंदोलन की कोख से जन्मी पार्टी है | कार्यकर्ता संघर्ष के लिए तैयार रहे : संजय

Share the post

भाजपाई जब भ्रष्टाचार पर बोलते हैं तो ऐसा लगता है लादेन अहिंसा पर उपदेश दे रहा है

रांची। आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह जेल से रिहा हो गए। संजय सिंह 6 महीने बाद बुधवार की रात 8:15 बजे तिहाड़ जेल से जमानत पर रिहा हुए। जेल से निकलकर उन्होंने कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। इसके बाद वह सीधे अरविंद केजरीवाल के घर गए। संजय ने अरविंद की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की, उनके पैर छुए व आशीर्वाद लिया। फिर संजय सिंह रात 10:15 बजे आप पार्टी ऑफिस पहुंचे। संजय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। संजय ने कहा कि भाजपाई जब भ्रष्टाचार पर बोलते हैं तो ऐसा लगता है ओसामा बिन लादेन अहिंसा पर उपदेश दे रहा है। आप आंदोलन की कोख से जन्मी पार्टी है, कार्यकर्ता संघर्ष के लिए तैयार रहे, हम आंदोलन की कोख से जन्मे हैं। हम जनता को सुख सुविधाएं देना चाहते हैं, ये हमें डराना चाहते है।

किसी की बंदरघुड़की से डरने वाले नहीं

संजय सिंह ने कहा कि किसी की बंदरघुड़की से डरने वाले नहीं है। एक बात याद रखना इस शरीर के एक -एक अंग में निष्ठा है, ईमानदारी है, सच्चाई है और पार्टी के लिए जीने और मरने का जज़्बा है। आम आदमी पार्टी को अपना परिवार मानता हूं, तभी जेल से छूटने के बाद सीधा अपने परिवार से मिलने की जगह अरविंद केजरीवाल जी के घर गया। संजय सिंह दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया के घर गए व उनकी पत्नी सीमा सिसौदिया से भी मुलाकात की।

जो-जो भ्रष्टाचारी हैं सबको BJP में शामिल किया गया

सांसद संजय ने कहा कि मोदी जी कहते हैं भ्रष्टाचारियों को छोडूंगा नहीं, लेकिन जो-जो भ्रष्टाचारी हैं सबको BJP में शामिल करूंगा। उन्होंने कहा कि देश के तानाशाह को अगर मेरी आवाज़ सुनाई दे रही है तो सुने हम आम आदमी पार्टी वाले आंदोलन की कोख से निकलें हैं हम तुम्हारी किसी बंदरघुड़की से डरने वाले नहीं हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने 2 अप्रैल को जमानत दी थी

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार यानी 2 अप्रैल को संजय को दिल्ली शराब नीति केस में जमानत दी थी। लीगल प्रोसेस की वजह से मंगलवार को रिहाई नहीं हो पाई थी। संजय सिंह की पत्नी अनीता सिंह जमानत की प्रक्रिया पूरा करने के लिए बुधवार को राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंची थी। कोर्ट ने 2 लाख रुपए के जमानती बॉन्ड और इतने ही अमाउंट की सिक्योरिटी पर जमानत दे दी। संजय सिंह की पत्नी ने बॉन्ड भरा।

Leave a Response