+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Tuesday, February 3, 2026
CrimeLatest Hindi NewsNews

जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले में 7 लोगों की मौत | 5 गंभीर रूप से घायल

national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
Share the post

रांची। जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में एक निर्माण स्थल पर आतंकवादियों के गोलीबारी से 7 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में एक डॉक्टर और 6 मजदूर शामिल है। आतंकवादियों को पकड़ने को लेकर पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी है। पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। आतंकियों ने शाम के समय मजदूरों पर फायरिंग की। सुरक्षा बलों के मुताबिक मजदूर सुरंग परियोजना में काम कर रहे थे। फायरिंग के बाद घायलों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गांदरबल जिले में गैर-स्थानीय मजदूरों पर हुए आतंकी हमले की निंदा की है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, सोनमर्ग क्षेत्र के गगनगीर में गैर-स्थानीय मजदूरों पर कायरतापूर्ण हमले की दुखद खबर। मैं निहत्थे निर्दोष लोगों पर हुए इस हमले की कड़ी निंदा करता हूं और उनके प्रियजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। इस घटना के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया है। इससे दो दिन पहले भी आतंकियों ने शोपियां में एक बिहार के मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में बीते शुक्रवार को पुलिस ने बिहार निवासी एक व्यक्ति का गोलियों से छलनी शव बरामद किया था।

Leave a Response