About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Sunday, October 25, 2026
Politics

हम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुछ क्षेत्रों में आगे हैं । कई ऐसे विषय भी हैं जिस पर कार्य करने होंगे: रबिन्द्र नाथ महतो

Share the post

राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की वार्षिक आम बैठक

रांची। झारखंड विधानसभा के सेंट्रल हॉल में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की वार्षिक आम बैठक अध्यक्ष के अध्यक्षता में हुई। अध्यक्ष झारखंड विधान सभा सह सभापति राष्ट्रमंडल संसदीय संघ झारखंड शाखा रबिन्द्र नाथ महतो ने अपने संबोधन में यह जानकारी दी कि इस वर्ष राष्ट्रमंडल संसदीय संघ का 66 वां सम्मेलन 30 सितंबर से 6 अक्टूबर 2023 तक का अकरा ,घाना में निर्धारित है। जिसकी सूचना कार्यालय को प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रमंडल संसदीय संघ जैसे बड़े संगठन में हम अपने आपको उपस्थिति दर्ज कराने तक सीमित न रहकर, ऐसे सम्मेलन से राष्ट्र की तरक्की में हम अपनी भागीदारी किस तरह निभा पाए इस पर भी हमें सोचना चाहिए। मैं व्यक्तिगत तौर पर यह महसूस कर रहा हूं कि हम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुछ क्षेत्रों में बहुत आगे हैं। लेकिन कई ऐसे विषय भी हैं जिस पर हम सभी को परस्पर मिलकर कार्य करने होंगे। ताकि हम राष्ट्र को श्रेष्ठ बनाने में अपनी भी भागीदारी निभा सकें। वर्ष 2022 के 65वां राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन हेलीफैक्स कनाडा में आयोजित हुई थी। जिसमें प्रतिनिधि के तौर पर सदस्य लंबोदर महतो ने भाग लिया था। आम सभा की बैठक में अध्यक्ष ने सदस्य लंबोदर महतो से यह अनुरोध किया कि वह उस सम्मेलन में भाग लेने की अपनी अनुभव को साझा करें। उन्होंने अपने अनुभव को साझा किया। अंत में बैठक बैठक में सीपीए झारखंड शाखा के सचिव प्रभारी सचिव झारखंड विधान सभा श्री सैयद जावेद हैदर ने वर्ष 2022-2023 का सीपीए झारखंड शाखा की लेखा-जोखा के संबंधित प्रतिवेदन भी प्रस्तुत की।

Leave a Response